{"_id":"5d90e0f58ebc3e017553b273","slug":"kaushal-dharmamer-wins-maldive-international-challenge-after-defeating-siril-verma","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल ने मालदीव अंतरराष्ट्रीय चैलेंज में मारी बाजी, सिरिल को हराकर जीता सत्र का दूसरा खिताब","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कौशल ने मालदीव अंतरराष्ट्रीय चैलेंज में मारी बाजी, सिरिल को हराकर जीता सत्र का दूसरा खिताब
Mon, 30 Sep 2019 01:36 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
कौशल धर्मामेर
- फोटो : social media
भारतीय युवा शटलर कौशल धर्मामेर ने मालदीव अंतरराष्ट्रीय चैलेंज का खिताब जीत लिया। इस महीने म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीरीज की ट्रॉफी जीतने वाले मुबई के 23 वर्षीय धर्मामेर ने फाइनल में हमवतन सिरिल वर्मा को 35 मिनट तक चले मुकाबले 21-13, 21-18 से पराजित किया। धर्मामेर का यह सत्र का दूसरा खिताब है।
विज्ञापन
महिला युगल के फाइनल में अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी को जापान की सयाक होबारा और नात्सुकी सोनी की जोड़ी से 10-21, 21-17, 12-21 से हार मिली। मिश्रित युगल में साईप्रतीक कृष्णप्रसाद और अश्विनी भट्ट की जोड़ी को थाईलैंड की चालोम्फोन चारोइन्चिटामोर्न और चासिनी कोरपाप से 21-11, 21-15 से और पुरुष युगल में अरुण जॉर्ज और संयम शुक्ला की जोड़ी को जापान की केइशिरो मात्सुई और योशिनोरी ताकूची की जोड़ी से 9-21 20-22 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन