फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Kashyap and Sameer Enter Quarterfinals in India Open badminton

इंडिया ओपन बैडमिंटन: क्वार्टर फाइनल में पहुंचे समीर और कश्यप, शिवानी का सफर खत्म

Thu, 01 Feb 2018 09:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
Kashyap and Sameer Enter Quarterfinals in India Open badminton
पारुपल्ली कश्यप - फोटो : PTI
पारुपल्ली कश्यप और चोट से उबरकर वापसी करने वाले समीर वर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर इंडिया ओपन बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। समीर ने पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 21-18, 19-21, 21-17 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया। 
विज्ञापन


समीर के नियोजित आक्रमण के सामने दूसरे गेम को छोड़कर सुगियार्तो बेबस नजर आए। उन्होंने अपनी दमदार स्मैश, हाफ स्मैश और क्रॉसकोर्ट के बूते सुगियार्तो को मैच में पहले गेम से कोर्ट पर खूब दौड़ाया। 
विज्ञापन


पहले गेम में समीर के आक्रामक तेवरों को देखते हुए दूसरे गेम में सुगियार्तो ने खेल को धीमा करने की कोशिश की और शुरू से बढ़त बना ली। दूसरे गेम के शुरू में 6-9 से पिछड़ने के बाद समीर ने 19-19 की बराबरी की लेकिन फिर हड़बड़ी में नेट में शटल मार बैठे और सुगियार्तो ने यह गेम 21-19 से जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समीर ने तीसरे और निर्णायक गेम में अपने आक्रामक खेल के बीते उन्हें नेट पर आने का कम मौका दिया। कश्यप ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए श्रेयांस जायसवाल को  19-21, 21-19, 21-12 से पराजित किया।
 

शिवानी हारीं

Kashyap and Sameer Enter Quarterfinals in India Open badminton
ऋत्विका शिवानी गाडे - फोटो : File
ऋत्विका शिवानी गाडे को पहले गेम में आठवीं वरीयता प्राप्त स्पेन की बीटरिज कोरालेज के खिलाफ बढ़त लेने के बाद बेजां गलतियों के चलते महिला सिंगल्स के दूसरे दौर में 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। कार्तिकेय गुलशन कुमार और मुग्धा आग्रे दूसरे दौर में अपने-अपने वर्ग में सिंगल्स में हारकर बाहर हो गए। चीन के कियाओ बिन ने गुलशन को लगातार गेम में 21-7, 21-3 से शिकस्त दी जबकि अमेरिका की बीवन झांग ने महिला सिंगल्स में मुग्धा को 21-12, 21-16 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली। 

सात्विक और अश्विनी की जोड़ी अंतिम 8 में 
सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मलयेशिया के तान कियान मेंग और लईपी जिंग की जोड़ी को तीन गेमों तक खिंचे मुकाबले में 21-16, 15-21, 23-22 से हराकर मिक्स्ड डबल्स के अंतिम आठ में प्रवेश पा लिया। प्रणव जेरी चोपड़ा और सिकी एन रेड्डी ने योगेन्द्रन कृष्णन और प्रजक्ता सांवत की जोड़ी को 21-10, 21-19 से शिकस्त देकर मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed