फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   K Srikanth Wins Indonesia Open Finals Defeated Kazumasa Sakai

किदांम्बी श्रीकांत ने जापानी शटलर को हराकर जीता इंडोनेशिया ओपन का खिताब

Sun, 18 Jun 2017 06:50 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Sun, 18 Jun 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
K Srikanth Wins Indonesia Open Finals Defeated Kazumasa Sakai
किदाम्बी श्रीकांत - फोटो : Yonex
भारत के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी किदांम्बी श्रीकांत ने इंडोनेशियन ओपन खिताब जीत लिया है। सेमीफाइनल में साउथ कोरिया के वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी सोन वान हो को हराने वाले श्रीकांत ने फाइनल में जापान के काजुमासा साकाई को मात दी। श्रीकांत ने साकाई की सीधे सेटों में 21-11, 21-19 से मात दी देकर खिताबी जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पहले सेट मे 3-3 की बराबरी दर्ज करने के बाद स्कोर श्रीकांत के पक्ष में 13-9 तक आ गया। इसके बाद श्रीकातं ने इस सेट में 20वें प्वाइंट तक एक भी अंक नहीं गवाया और सेट को 21-11 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में साकाई ने 8-4 की बढ़त बनाई, जिसे श्रीकांत ने जल्द ही 13-13 की बराबरी पर ले आए। 19-19 की बराबरी पर सेट के आने के बाद श्रीकांत ने लगातार 2 अंक अर्जित किया और सेट के साथ मैच भी अपने नाम किया।
विज्ञापन


इस जीत के साथ श्रीकांत इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बन गए। भारत के एक और शटलर एच एस प्रणॉय भी सेमीफाइनल तक पहुंचे, मगर काजुमासा साकाई ने उन्हें मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed