{"_id":"59f261e44f1c1b97678b78cd","slug":"k-srikanth-pv-sindhu-enters-in-quarter-final-of-french-open-saina-nehwal-exits","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन बैडमिंटन: सिंधु-श्रीकांत ने की क्वॉर्टर में एंट्री, साइना बाहर","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
फ्रेंच ओपन बैडमिंटन: सिंधु-श्रीकांत ने की क्वॉर्टर में एंट्री, साइना बाहर
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Fri, 27 Oct 2017 04:06 AM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की राजधानी पेरिस में खेल जा रहे फ्रेंच ओपन बैडमिंटन में गुरुवार का दिन भारतीय दल के लिए मिला जुला रहा। एक तरफ दुनिया की नंबर दो महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु और दुनिया के नंबर चार पुरुष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। लेकिन लंदन ओपन की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल के लिए दूसरे राउंड में ही सफर समाप्त हो गया।
विज्ञापन
सिंधु ने जापान की सायाका ताकाहाशी को 21-14, 21-13 से मात देकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहां सिंधु का मुकाबला चीन की चेन यूफी से होगा। दुनिया की 10वें नंबर की इस खिलाड़ी ने सिंधु को डेनमार्क ओपन के पहले राउंड में हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था। ऐसे में उन्हें सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को चौथे नंबर पर पहुंचने वाले किदांबी श्रीकांत ने एक बार फिर हांगकांग के वोंग विंग की विन्सेंट को हराया। महज 37 मिनट तक चले इस मुकाबले में श्रीकांत ने सीधे सेटों में 21-19, 21-17 से जीत हासिल की। वहीं दूसरी ओर दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी बी साई प्रणीत को जापान के केंटा निशिमोतो के हाथों 13-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल को भी दूसरे राउंड में हार झेलनी पड़ी। दुनिया की 5वें नंबर की खिलाड़ी अकने यामागुची ने साइना को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21-9, 23-21 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। साइना को यामागुची के हाथों पिछले सप्ताह खेले गए डेनमार्क ओपन के क्वॉर्टर फाइनल में भी हार मिली थी।
महिला युगल मैच में अश्विनी पोनप्पा और ए सिक्की रेड्डी की जोड़ी को जापानी जोड़ी मिसाकी मातसुतोमो और अकाया ताकाहाशी के हाथों 16-21, 14-21 हार का सामना करना पड़ा।