फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   K Srikanth enters second round of badminton World Championship

श्रीकांत का विश्व चैंपियनशिप में विजयी आगाज 

Mon, 21 Aug 2017 10:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 21 Aug 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
K Srikanth enters second round of  badminton World Championship
के श्रीकांत - फोटो : AP
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने विश्व चैंपियनशिप में आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। किदांबी ने पहले दौर में रूस के सर्गेई सिरांत को सीधे गेमों में 21-13, 21-12 से पराजित किया। जून में इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन के रूप में दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले आठवीं वरीयता के भारतीय खिलाड़ी ने तीस मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे दौर में अब उनका मुकाबला फ्रांस के लुकास कोरवी से होगा। 
विज्ञापन


शुरुआत में श्रीकांत को लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा। उन्होंने शुरुआत में कुछ अंक गंवाए लेकिन नेट पर अपनी चपलता के साथ-साथ जोरदार स्मैशों से ब्रेक के समय 11-6 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद भारतीय खिलाड़ी ने बढ़त कायम रखते हुए स्कोर 15-7 कर दिया और आसानी के साथ पहला गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में श्रीकांत ने फिर नियंत्रण बनाया और 11-5 से आगे हो गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच इस दौरान कुछ अच्छी रैलियां भी देखने को मिलीं लेकिन श्रीकांत का पलड़ा हमेशा भारी ही रहा। उन्होंने दूसरे अंक में आठ अंक की बढ़त बना ली और सर्गेई का शॉट नेट पर उलझते ही मैच अपने कब्जे में कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed