{"_id":"57ee4d394f1c1b9074575c9f","slug":"jayaram-loses-in-quarterfinals-of-korea-open","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्वार्टर फाइनल में हारे जयराम, भारतीय चुनौती समाप्त","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
क्वार्टर फाइनल में हारे जयराम, भारतीय चुनौती समाप्त
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Sep 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
भारतीय शटलर अजय जयराम कोरिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए। उनकी हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
विज्ञापन
सिओंग नैम इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दुनिया के 20वें नंबर के खिलाड़ी कोरिया के ली ह्युन ने जयराम को 44 मिनट में 25-23, 21-13 से शिकस्त दी। जयराम टूर्नामेंट में अकेले भारतीय शटलर बचे थे। उनसे पहले किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, पारुपल्ली कश्यप और महिला खिलाड़ी तन्वी लाड हारकर बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन
पहले गेम में जयराम ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन ली ने शानदार अंदाज में खेलते हुए 25-23 से गेम अपने नाम किया। इसके बाद दूसरा गेम ली को जीतने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी और 21-13 से गेम और मुकाबला जीतकर उन्होंने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जयराम को इस वर्ष ही कनाडा ओपन में भी ली ने हराया था।
विज्ञापन
Trending Videos
श्रीकांत टॉप-10 में लौटे, सिंधू को आठवां स्थान
रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने शीर्ष 10 रैंकिंग में वापसी की है।
श्रीकांत को जापान ओपन सुपर सीरीज में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने का फायदा मिला है और वह ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 5 स्थान ऊपर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
ओलंपिक रजत विजेता महिला शटलर पीवी सिंधू ने दो स्थान का सुधार किया है और वह आठवें स्थान पर हैं। पूर्व नंबर एक साइना नेहवाल बिना कोई टूर्नामेंट खेले रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर पांचवें नंबर पर पहुंच गई हैं।
रियो ओलंपिक के बाद साइना के घुटने की सर्जरी हुई थी और वह फिलहाल कोर्ट से दूर हैं। अजय जयराम 27वें, एचएस प्रणय 31वें और बी साई प्रणीत 35वें नंबर पर हैं। राष्ट्रीय चैंपियन समीर वर्मा एक स्थान के सुधार के साथ 40वें नंबर पर हैं।