फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   JAPAN OPEN 2019: Quarter Finals Live Score, PV Sindhu vs Akane Yamaguchi Badminton Live Score

सेमीफाइनल में साई प्रणीत, पीवी सिंधु JAPAN OPEN 2019 से बाहर

Fri, 26 Jul 2019 01:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 26 Jul 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
JAPAN OPEN 2019: Quarter Finals Live Score, PV Sindhu vs Akane Yamaguchi Badminton Live Score
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता भारतीय शटलर पीवी सिंधु को हराते हुए अकाने यामागुची ने जापान ओपन 2019 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। 21-18, 21-15 से हारते हुए सिंधु का इस साल का पहला खिताब जीतने का सपना अधूरा ही रह गया। महिला एकल क्वॉर्टर फाइनल में सिंधु पहले गेम में एक बार 11-7 से आगे थीं, लेकिन यामागुची ने पहला गेम 21-18 से जीतने के बाद दूसरा गेम 21-15 से अपने नाम किया। 

विज्ञापन


यह सिंधु की यामागुची के हाथों 16 मुकाबलों में छठी हार थी। यह सिंधु-यामागुची की छह दिन में दूसरी भिड़ंत थी। इसके पहले पिछले रविवार को इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में भी सिंधु को 22 वर्षीय यामागुची के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन

सात माह से सिंधु ने नहीं जीता कोई खिताब

सिंधु इस साल अब तक खेले गए आठ टूर्नामेंटों में से सिर्फ एक के ही फाइनल में जगह बना पाईं, जबकि दो के सेमीफाइनल में पहुंचीं। हैदराबादी खिलाड़ी ने अपनी आखिरी ट्रॉफी पिछले सात दिसंबर में वर्ल्ड टूर फाइनल के रूप में जीती थी। वहीं यामागुची इस साल तीन खिताब जीत चुकी हैं और अपने चौथे टाइटल से सिर्फ दो कदम दूर है। अब यामागुची का मुकाबला जापान ओपन के सेमीफाइनल में चीनी खिलाड़ी चेन यू फी से होगा। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मिचेल ली और ओकुहारा आमने-सामने होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमीफाइनल में बी साई प्रणीत

JAPAN OPEN 2019: Quarter Finals Live Score, PV Sindhu vs Akane Yamaguchi Badminton Live Score
बी. साई प्रणीत

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी. साई प्रणीत ने क्वॉर्टर फाइनल में इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो पर सीधे गेमों में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रणीत ने सीधे गेमों में सुगियार्तो को 36 मिनट चले मुकाबले में 21-12, 21-15 से हराया। बहरहाल, फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें शीर्ष वरीय जापान के केंतो मोमोता की मुश्किल चुनौती से पार पाना होगा। 

इससे पहले गैरवरीय भारतीय खिलाड़ी प्रणीत ने पहले गेम में 1-1 की स्कोर के बाद से ही अपना दबदबा बना लिया जबकि विश्व चैम्पियनशिप के पूर्व ब्रॉम्ज मेडलिस्ट इंडोनेशिया के खिलाड़ी उनके स्कोर का सिर्फ पीछा करते रहे। दूसरे गेम में हालांकि मुकाबला बराबरी था लेकिन प्रणीत ने पूरे मैच के दौरान लगभग तीन अंक की बढ़त बरकरार रखी और जब स्कोर 18-15 था तब उन्होंने लगातार तीन अंक बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed