फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Japan open 2019: Pv Sindhu, sai praneeth reach quarter-finals hs prannoy ousted

जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सिंधु-प्रणीत, एचएस प्रणॉय को मिली हार

Thu, 25 Jul 2019 02:22 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 25 Jul 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
Japan open 2019: Pv Sindhu, sai praneeth reach quarter-finals hs prannoy ousted
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु और बी साई प्रणीत ने विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए गुरुवार को यहां जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन एचएस प्रणय को हार का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


पांचवीं वरीय सिंधु को जापान की गैरवरीय अया ओहोरी के खिलाफ महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में 11-21 21-10 21-13 से जीत दर्ज करने के लिए एक घंटे तक पसीना बहाना पड़ा। बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट में ओहोरी के खिलाफ यह सिंधु की लगातार आठवीं जीत है। 
विज्ञापन


प्रणीत ने हालांकि स्थानीय खिलाड़ी केंटा सुनेयामा के खिलाफ पुरुष एकल मुकाबले में 45 मिनट में 21-13 21-16 से जीत दर्ज की। पहले दौर में हमवतन किदांबी श्रीकांत को हराने वाले प्रणय दूसरे दौर में डेनमार्क के रासमुस गेम्के के खिलाफ 9-21 15-21 की हार से पुरुष एकल से बाहर हो गए। सिंधु का सामना अगले दौर में चीन की चेन शियाओ शिन और जापान की चौथी वरीय अकाने यामागुची के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस भारतीय खिलाड़ी को पिछले हफ्ते इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में यामागुची के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा था। प्रणीत क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के टामी सुगियार्तो से भिड़ेंगे। पुरुष युगल में भी भारत के लिए अच्छी खबर है जहां सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने दूसरे दौर में 53 मिनट में तीन गेम जीत दर्ज करते हुए अंतिम आठ में प्रवेश किया। 

भारतीय जोड़ी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए काइ शियांग हुआंग और चेंग ल्यू की चीन की जोड़ी को 15-21 21-11 21-19 से हराया। क्वार्टर फाइनल में सात्विकसाईराज और चिराग का सामना ताकेशी कामुरा और केइगो सोनोदा की जापान की दूसरी वरीय जोड़ी से होगा।

 सात्विकसाईराज और अश्विनी पोनप्पा की मिश्रित युगल जोड़ी हालांकि दूसरे दौर में देचापोल पुआवारानुकरोह और सापसिरी तेरातनाचाई की थाईलैंड की जोड़ी के खिलाफ 16-21 17-21 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। ओहोरी के खिलाफ सिंधू ने धीमी शुरुआत की जिससे स्थानीय खिलाड़ी ने जल्द ही 5-1 की बढ़त बना ली और फिर 11-5 से आगे हो गई। ओहोरी को इसके बाद पहला गेम जीतने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। 

दूसरे गेम में भी सिंधू शुरू में 0-2 से पीछे थी। सिंधू ने 3-2 के स्कोर पर मैच में पहली बार बढ़त बनाई। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद मुकाबले में दबादबा बनाया। सिंधु ने स्कोर 8-4 किया लेकिन ओहोरी ने लगातार चार अंक के साथ 8-8 पर बराबरी हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि लगातार छह अंक के साथ 14-8 की बढ़त बनाई और फिर आसानी से दूसरा गेम जीत लिया। तीसरे और निर्णायक गेम में भी सिंधु हावी रही और उन्हें गेम और मैच जीतने में अधिक परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed