{"_id":"5b3abdad4f1c1b3d358b4569","slug":"indonesia-open-2018-kidambi-srikant-will-face-kento-momota-in-opening-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया ओपन 2018 में श्रीकांत के राह आसान नहीं, पहले ही पार करना होगी मोमोता की बाधा","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
इंडोनेशिया ओपन 2018 में श्रीकांत के राह आसान नहीं, पहले ही पार करना होगी मोमोता की बाधा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 05:35 AM IST
विज्ञापन
किदाम्बी श्रीकांत
- फोटो : twitter
गत चैंपियन किदांबी श्रीकांत के लिए मंगलवार से यहां शुरू हो रहे इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दौर में शानदार फॉर्म में चल रहे जापानी खिलाड़ी केंतो मोमोता की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
तीन दिन पहले ही 22 वर्षीय मोमोता ने श्रीकांत को शिकस्त देकर मलयेशिया ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी जहां वह उपविजेता रहे थे। सात माह के प्रतिबंध के बाद कोर्ट पर वापसी करने वाले मोमोता के 21 मैचों से चले आ रहे विजय अभियान को रविवार को मलयेशिया के ली चोंग वेई ने रोका।
विज्ञापन
ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु का पहले दौर में सामना थाईलैंड की पोर्नापवी चोचूवोंग से होगा। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता को मलयेशिया ओपन के सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइवान की ताई जू यिंग के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
वहीं दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना नेहवाल अपने अभियान की शुरुआत स्थानीय खिलाड़ी दिनार दयाह अयुस्तिन के खिलाफ करेंगी। इनके अलावा 16 वर्षीय वैष्णवी रेड्डी, एचएस प्रणय, बीसाई प्रणीत और समीर वर्मा भी एकल में चुनौती पेश करेंगे। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज व चिराग शेट्टी और मनु अत्री व बी सुमित तो महिलाओं में जे मेघना और पूर्विश आर राम की जोड़ी भी दम दिखाने को तैयार हैं।
-09 मैच अब तक श्रीकांत और मोमोता के बीच खेले गए हैं जिसमें भारतीय खिलाड़ी को छह बार शिकस्त मिली है