फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indonesia Masters: PV Sindhu eyes the title, reached final two years ago; Saina Nehwal Sameer Verma not playing due to injury

Indonesia Masters: सिंधू की निगाह खिताब पर, दो साल पहले फाइनल में भी पहुंच चुकीं, साइना-समीर हटे  

Mon, 15 Nov 2021 09:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Nov 2021 09:59 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सिंधू पिछले लंबे समय से खिताब नहीं जीत पाई हैं। वह हाल में डेनमार्क में क्वार्टर फाइनल और फ्रांस में सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही थीं।

विज्ञापन
Indonesia Masters: PV Sindhu eyes the title, reached final two years ago; Saina Nehwal Sameer Verma not playing due to injury
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू की निगाह इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करते हुए खिताब जीतने पर होगी। साइना नेहवाल और समीर वर्मा चोटिल होने के कारण इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता सिंधू पिछले लंबे समय से खिताब नहीं जीत पाई हैं। वह हाल में डेनमार्क में क्वार्टर फाइनल और फ्रांस में सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही थीं। वह इस साल के शुरू में स्विस ओपन के फाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन


पहली टक्कर थाईलैंड की सुपानिदा से
भारतीय स्टार खिलाड़ी की इंडोनिशया से अच्छी यादें जुड़ी हैं। वह दो साल पहले जकार्ता में फाइनल में पहुंची थीं। वह अपने पहले मुकाबले में थाईलैंड की सुपानिदा कैटथोंग से भिड़ेंगी। सिंधू अगले दो दौर में स्पेन की क्लारा अजुरमेंदी और कनाडा की छठी वरीयता प्राप्त मिशेल ली से भिड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल में उन्हें जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त अकीने यामागुची का सामना करना पड़ सकता है। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना और समीर चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे। साइना जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव से जबकि समीर पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान हैं।

युगल में सात्विक-चिराग की दमदार चुनौती
पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी मलयेशिया के ओंग यू सिन और टियो ई यी से जबकि एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी जापान के ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी से भिड़ेगी।

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की महिला युगल जोड़ी डेनमार्क की एलेक्जेंड्रा बोए और मेटे पॉल्सन से भिड़ेगी। मिश्रित युगल में अश्विनी ने बी सुमित रेड्डी के साथ और सिक्की ने ध्रुव कपिला के साथ जोड़ी बनाई है।

किदांबी और लक्ष्य से भी उम्मीदें  
किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लक्ष्य पुरुष एकल के अपने पहले मैच में जापान के कांता सुनेयामा से भिड़ेंगे, जबकि समीर के बाहर होने के बाद श्रीकांत का सामना क्वालिफायर से होगा।


ओलंपियन बी साई प्रणीत का सामना इंडोनेशिया के शेसर हिरेन रुस्तवितो से होगा जबकि एचएस प्रणय को अपने पहले मैच में छठी वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोनाथन क्रिस्टी का सामना करना है। साइना नेहवाल के पति और दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप का सामना डेनमार्क के हैंस-क्रिस्टियन सोलबर्ग विटिंगस से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed