फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indonesia Masters Match Updates Kidambi Srikanth bows out

इंडोनेशिया ओपनः पीवी सिंधु दूसरे दौर में जबकि साइना, प्रणीत और श्रीकांत बाहर

Wed, 15 Jan 2020 07:46 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 15 Jan 2020 07:46 PM IST
विज्ञापन
Indonesia Masters Match Updates Kidambi Srikanth bows out
किदांबी श्रीकांत। - फोटो : amar ujala

विश्व चैंपियन पीवी सिंधु बुधवार को यहां जापान की अया ओहोरी पर संघर्षपूर्ण जीत के बाद इंडोनेशिया मास्टर्स 500 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गईं जबकि पूर्व चैंपियन साइना नेहवाल पहले दौर में उलटफेर का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

विज्ञापन


पुरुषों के एकल वर्ग में विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी बी साई प्रणीत, किदाम्बी श्रीकांत और सौरभ वर्मा की चुनौती भी समाप्त हो गई। पांचवीं वरीय सिंधु ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ओहोरी पर 14-21 21-15 21-11 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


सिंधु को दुनिया की 20वें नंबर की जापानी खिलाड़ी से अभी तक हुई 10 भिड़ंत में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। ओहोरी पिछले हफ्ते भी मलेशिया मास्टर्स के दूसरे दौर में इस भारतीय खिलाड़ी से हार गई थीं। अब 24 साल की भारतीय खिलाड़ी का सामना दूसरे दौर में जापान की सयाका ताकाहाशी से होगा जिन्होंने साइना को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल इस टूर्नामेंट को जीतने वाली साइना का खराब दौर चल रहा है, उन्हें 50 मिनट तक चले मुकाबले में ताकाहाशी से 19-21 13-21 5-21 से हार का मुंह देखना पड़ा। लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साइना पिछले हफ्ते मलयेशिया मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में पहुंची थीं।

दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में स्थानीय प्रबल दावेदार शेसर हिरेन रूस्तावितो से 21-18 12-21 14-21 से हार मिली। यह इस सत्र में श्रीकांत की शुरुआती दौर में लगातार दूसरी हार है। वह पिछले हफ्ते मलेशिया मास्टर्स के भी पहले दौर में बाहर हो गए थे।


प्रणीत का भी श्रीकांत की तरह मलयेशिया मास्टर्स के शुरूआती दौर में सफर समाप्त हो गया था। उन्हें आठवीं वरीयता प्राप्त चीन के शि यु कि से 21-16 18-21 10-21 से पराजय मिली जबकि सौरभ को चीन के लु गुआंग जू से 21-17 15-21 10-21 से हार मिली। मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी को इयोन हवे वोन और को सुंग हुन की दक्षिण कोरियाई जोड़ी से 8-21 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed