{"_id":"5f5cce388ebc3e57a673f2f0","slug":"indonesia-becomes-fifth-country-to-withdraw-from-2020-thomas-and-uber-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया ने थॉमस और उबेर कप से हटने का किया फैसला, ऐसा करने वाला बना पांचवां देश","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
इंडोनेशिया ने थॉमस और उबेर कप से हटने का किया फैसला, ऐसा करने वाला बना पांचवां देश
Sat, 12 Sep 2020 07:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 12 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
badminton
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की चिंताओं के कारण इंडोनेशिया प्रतिष्ठित थॉमस और उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट से हटने वाली पांचवीं टीम बन गई। बता दें कि इसका आयोजन डेनमार्क के आरहस में तीन से 11 अक्तूबर तक कराया जाना है।
विज्ञापन
इंडोनेशियाई बैडमिंटन अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि वे इस बात को लेकर चिंतित हैं कि टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी कोविड-19 से संक्रमित हो सकते हैं। बयान के अनुसार, 'हर कोई उत्साहित था क्योंकि उन्हें बड़ा मौका दिख रहा था, लेकिन कोविड-19 के हालात देखते हुए इंडोनेशिया में और अन्य देशों में खिलाड़ियों के बीच संशय उठने लगे।'
विज्ञापन
इंडोनेशिया ने साथ ही यह भी पुष्टि की कि उसका कोई भी खिलाड़ी डेनमार्क ओपन और डेनमार्क मास्टर्स में हिस्सा नहीं लेगा जिसका आयोजन भी अक्टूबर में ही किया जाना है। जिन अन्य देशों ने थॉमस और उबेर कप से हटने का फैसला किया है, वो ऑस्ट्रेलिया, ताईवान, थाईलैंड और दक्षिण कोरिया हैं।
विज्ञापन