{"_id":"5d9204578ebc3e01416b3587","slug":"indian-team-defeated-usa-in-bwf","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का विश्व जूनियर बैडमिंटन मिश्रित टीम चैंपियनशिप में जीत से आगाज, अमेरिका को हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
भारत का विश्व जूनियर बैडमिंटन मिश्रित टीम चैंपियनशिप में जीत से आगाज, अमेरिका को हराया
Mon, 30 Sep 2019 07:05 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 30 Sep 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
तनिषा क्रिस्टो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शटलर मीराबा लुवांग और तनिषा क्रिस्टो के शानदार प्रदर्शन से भारत ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर बैडमिंटन मिश्रित टीम चैंपियनशिप के ग्रुप ई मुकाबले में अमेरिका को 4-1 से पराजित किया। गोवा की क्रिस्टो ने लड़कियों के युगल के अलावा मिश्रित युगल में भी जीत हासिल की। क्रिस्टो ने छत्तीसगढ़ के इशान भटनागर के साथ मिलकर मिश्रित युगल में अमेरिका के जैकब च्यांग और जेसिका वांग को 22-10, 21-9 से हराया।
विज्ञापन
लड़कों के एकल में लुवांग ने अलेक्सांद्र झेंग को 21-9, 21-11 से और गुजरात की तसनीम मीर ने नेटली चि को 21-19, 25-23 से मात दी। लड़कों के युगल में मनजीत सिंह और इमान सोनोवाल को विलियम यु और जोशुआ युवान के हाथों 23-25, 19-21 से हार मिली। अदिति भट और क्रिस्टो ने अंतिम मुकाबले में कैटलिन नगो और ईस्टर शी को 21-16, 15-21, 21-7 से हराया।
विज्ञापन