{"_id":"59c49a824f1c1bb0688b5c89","slug":"indian-shuttler-pv-sindhu-reaches-to-number-two-position-in-women-badminton-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"BFW रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची पीवी सिंधु ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
BFW रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची पीवी सिंधु
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गुरुवार को जारी हुई बीएफडब्ल्यू महिला एकल विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गईं। शीर्ष स्थान पर चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग हैं। बता दें कि हाल ही में कोरिया ओपन का खिताब जीतने वाली सिंधु करियर में दूसरी बार रैंकिंग में इस पायदान पर पहुंची है। ओलिंपिक में सिल्वर मेडल अपने नाम करने वाली सिंधु इस साल 6 अप्रैल को भी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंची थीं।
विज्ञापन
पढ़ेंः- जापान ओपनः सिंधु की करारी शिकस्त, श्रीकांत और प्रणॉय क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
इसके साथ ही लंदन ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विजेता सायना नेहवाल रैकिंग में 12वें स्थान पर बनीं हुई हैं। मौजूदा ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट स्पेन की कैरोलिना मारिन भी 5वें स्थान पर बरकरार हैं तो वहीं विश्व चैंपियन जापान की नोजोमी ओकुहारा एक पायदान ऊपर चढ़कर 8वें स्थान पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
पुरुषों की एकल रैंकिग में किदांबी श्रीकांत 8वें स्थान पर बरकरार हैं तो वही बी साई प्रणीथ और एच एस प्रणॉय एक-एक स्थान लुढ़ककर क्रमश: 17वें और 19वें पर खिसक गए हैं। जबकि अजय जयराम भी रैंकिंग में तीन स्थान खिसक कर 20वें पायदान पर चले गये हैं।
विज्ञापन