{"_id":"5bd4c6b6bdec22697c0a8a2d","slug":"indian-challenge-ends-after-rankireddy-chirag-shetty-bow-out-in-semi-finals-in-french-open-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रेंच ओपन में भारत का सफर खत्म, सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी हारी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
फ्रेंच ओपन में भारत का सफर खत्म, सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी हारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rankireddy-Chirag Shetty
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की हार के बाद फ्रेंच ओपन 2018 से भारत का सफर खत्म हुआ। शनिवार को खेले गए पुरुष युगल के सेमीफाइनल मुकाबले में इस भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया के मार्कस गिडोअन और केविन सुकामुल्जो की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इंडोनेशिया की इस जोड़ी ने सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को 21-11, 26-24 से हराया।
इससे पहले सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हमवतन मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी को 21-17, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
बता दें कि इस टूर्नामेंट के एकल वर्ग में भारतीय चुनौती पहले ही समाप्त हो चुकी थी। भारत के किदांबी श्रीकांत का पुरुष एकल, जबकि पीवी सिंधु और सायना नेहवाल को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन