फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian challenge ends after Rankireddy-Chirag Shetty bow out in semi-finals in French Open 2018

फ्रेंच ओपन में भारत का सफर खत्म, सेमीफाइनल में सात्विक-चिराग की जोड़ी हारी

Sun, 28 Oct 2018 01:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
Indian challenge ends after Rankireddy-Chirag Shetty bow out in semi-finals in French Open 2018
Rankireddy-Chirag Shetty

सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की हार के बाद फ्रेंच ओपन 2018 से भारत का सफर खत्म हुआ। शनिवार को खेले गए पुरुष युगल के सेमीफाइनल मुकाबले में इस भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया के मार्कस गिडोअन और केविन सुकामुल्जो की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इंडोनेशिया की इस जोड़ी ने सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को 21-11, 26-24 से हराया।

इससे पहले सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में  हमवतन मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी को  21-17, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


बता दें कि इस टूर्नामेंट के एकल वर्ग में भारतीय चुनौती पहले ही समाप्त हो चुकी थी। भारत के किदांबी श्रीकांत का पुरुष एकल, जबकि पीवी सिंधु और सायना नेहवाल को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed