फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   indian badminton players get win against sri lanka in commonwealth games 2018

CWG 2018: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, श्रीलंका को दी 5-0 से करारी शिकस्त

Thu, 05 Apr 2018 12:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
indian badminton players get win against sri lanka in commonwealth games 2018
साइना नेहवाल

गोल्ड कोस्ट में आयोजित 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय शटलरों ने पहले ही दिन पड़ोसी देश श्रीलंका पर जबर्दस्त जीत हासिल की। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने मिश्रित टीम स्पर्धा के ग्रुप-ए में श्रीलंका को 5-0 से मात देकर शानदार आगाज किया।

विज्ञापन


यहां खेले गए पहले मुकाबले में मिक्स्ड डबल्स में भारत के प्रणव चोपड़ा और ऋत्विका गडे ने श्रीलंका के सचिन दियास और थिलिनि प्रामोडिका को 21-15, 19-21, 22-20 से शिकस्त दी। हालांकि इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी को श्रीलंका ने बेहतरीन टक्कर दी, लेकिन वे मुकाबला जीतने में असफल हो गए।

विज्ञापन

indian badminton players get win against sri lanka in commonwealth games 2018
अश्विनी पोनप्पा - फोटो : getty

वहीं दूसरा मुकाबला मेंस की सिंगल कैटेगरी में किदांबी श्रीकांत और श्रीलंका के निकुला करुणारत्ने के बीच हुआ। भारत के स्टार शटलर ने श्रीलंकाई खिलाड़ी पर 21-16, 21-10 से आसान जीत दर्ज की। इसके अलावा सात्विक रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मेंस डबल्स कैटेगरी में श्रीलंका के दिनुका करुणारत्ने और वुवेंका गूनथिलेका को 21-17, 21-14 से हराया।

इसके बाद वूमेन सिंगल कैटेगरी में भारत की साइना नेहवाल का मुकाबला मधुशिका दिलरुक्शी बेरूवेलागे से हुआ। इस मैच में साइना ने श्रीलंकाई शटलर को 21-8, 21-4 से हराया। आखिरी मुकाबला में वूमेंस डबल्स कैटेगरी में अश्विनी पोनप्पा और एन. सिक्की की टक्कर थिलिनि-काविडि सिरिमानागे से हुई। पोनप्पा-सिक्की की जोड़ी ने श्रीलंकाई शटलरों को 21-12, 21-14 से हराकर 5-0 से मैच अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed