{"_id":"5cc3381ebdec225eea0d5c5a","slug":"indian-badminton-contingent-including-sindhu-saina-out-from-asian-badminton-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइना, सिंधू और समीर हारे, एशियाई चैंपियनशिप में नहीं दिला पाए पदक","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
साइना, सिंधू और समीर हारे, एशियाई चैंपियनशिप में नहीं दिला पाए पदक
Fri, 26 Apr 2019 10:25 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:25 PM IST
विज्ञापन
साइना-सिंधु
पी वी सिंधू, साइना नेहवाल और समीर वर्मा के क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही भारत की शुक्रवार को यहां एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप में चुनौती समाप्त हो गयी।
विज्ञापन
महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना सबसे पहले कोर्ट पर उतरी लेकिन वह कड़े संघर्ष के बावजूद जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से 13-21, 23-21, 16-21 से हार गयी। यह मैच एक घंटे नौ मिनट तक चला।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और चौथी वरीयता प्राप्त सिंधू से काफी उम्मीदें थी लेकिन उन्हें स्थानीय खिलाड़ी गैरवरीयता प्राप्त काई यानयान ने उलटफेर का शिकार बनाया। सिंधू किसी भी समय अपने रंग में नहीं दिखी और यानयान से 19-21, 9-21 से हार गयी।
विज्ञापन
विश्व में छठे नंबर की भारतीय खिलाड़ी अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी के सामने केवल 31 मिनट तक चल पायी जो उनसे रैंकिंग में 11 पायदान नीचे है। सिंधू को पहली बार यानयान से हार मिली है।
पुरूष एकल के क्वार्टर फाइनल में समीर को भी बाहर का रास्ता देखना पड़ा। उन्हें चीन के शी युक्वी ने 10-21, 12-21 से हराया।