फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India Open to be held from May 11, BWF announces calendar for 1st half of 2021

11 मई से इंडिया ओपन की शुरुआत, BWF ने 2021 के पहले हाफ के लिए कैलेंडर जारी किया

Tue, 22 Dec 2020 02:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 22 Dec 2020 02:20 PM IST
सार

अगली विश्व रैंकिंग सूची की गणना की घोषणा दो फरवरी को की जाएगी। बीडब्ल्यूएफ ने साथ ही पुष्टि कि थॉमस एवं उबेर कप फाइनल्स अब डेनमार्क के आरहस में होंगे। इन्हें इस साल स्थगित किया गया है। बीडब्ल्यूएफ ने साथ ही टूर्नामेंट के मेजबानों के लिए कोविड-19 समर्थन पैकेज की भी घोषणा की जिसमें वित्तीय सहायता दी जाएगी जिससे कि टूर्नामेंट का आयोजन जारी रह सके।

विज्ञापन
India Open to be held from May 11, BWF announces calendar for 1st half of 2021
अपनी कोच किम संग पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर

विस्तार

बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने आगामी साल के लिए नया कैलेंडर जारी किया है, जिसमें इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट टोक्यो ओलंपिक के लिए आखिरी क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट होगा और इसका आयोजन 11 से 16 मई तक किया जाएगा। टोक्यो खेलों के लिए ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय अगले साल से दोबारा शुरू होगा और पहला क्वालीफाइंग टूर्नामेंट स्विस ओपन होगा जो दो से सात मार्च तक खेला जाएगा, इसके बाद नौ से 14 मार्च तक जर्मन ओपन होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


चार लाख डॉलर इनामी इंडिया ओपन तोक्यो ओलंपिक के लिए अंक हासिल करने वाली 17 प्रतियोगिताओं में से आखिरी होगी। बीडब्ल्यूएफ ने बयान में कहा, ‘क्वालीफिकेशन समय 19वें हफ्ते तक चलेगा जिसमें इंडिया ओपन 2021 क्वालीफिकेशन समय का आखिरी टूर्नामेंट होगा। क्वालीफिकेशन का फैसला रेस टू टोक्यो रैंकिंग से होगा जो 18 मई 2021 को प्रकाशित की जाएगी। बीडब्ल्यूएफ परिषद ने फैसला किया है कि इसका इस्तेमाल 2021 में टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए वरीयता देने के लिए भी किया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल इंडिया ओपन का आयोजन मार्च में होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे 8-13 दिसंबर तक स्थगित किया गया। बाद में इसे रद्द कर दिया गया। नए बीडब्ल्यूएफ कैलेंडर में सत्र के पहले और दूसरे क्वार्टर से कुछ टूर्नामेंटों को स्थगित किया गया है और ग्रेड दो के कुछ टूर्नामेंट रद्द किए गए हैं। बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स 2020 के साथ दोबारा शुरू होंगी जिसकी शुरुआत 27-31 जनवरी तक होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed