India Open Badminton: फाइनल में झांग के झांसे में फंसी सिंधु, नहीं बचा पाई खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। रविवार को दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 69 मिनट तक चले इस फाइनल मुकाबले में सिंधु को अमेरिका की बीवेन झांग ने 21-18, 11-21, 22-20 से करारी मात दी। इसके साथ ही सिंधु फाइनल का खिकाब जीतने से चूक गई। उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
गौरतलब है कि सिंधु और झांग के बीच खेले गए पहले गेम में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। झांग ने अच्छी शुरुआत की और 3-0 की बढ़त बनाई। सिंधु ने यहां वापसी और स्कोर को 3-3 से बराबर कर लिया। झांग ने इसके बाद आक्रामक खेल दिखान शुरू किया और एक से बढ़कर एक स्मैश लगाते हुए स्कोर को 8-5 कर दिया।
हालांकि, मुकाबले में पहले ब्रेक तक स्कोर सिंधु के पक्ष में था और 11-9 से वह बढ़त लेने में वो कामयाब रही। वहीं, ब्रेक के बाद मुकाबला और कड़ा हुआ एक समय तक स्कोर 14-14 पहुंचा और फिर झांग 18-16 की बढ़त बनाने में भी कामयाब हुईं। इसके बाद सिंधु दबाव में दिखीं और झांग ने पहला गेम 21-18 से अपने नाम कर लिया।
दूसरे गेम में सिंधु बेहतर लय में दिखी और आक्रामक शुरुआत करते हुए उन्होंने 5-2 और फिर ब्रेक तक इसे 11-4 में तब्दील कर दिया। ब्रेक के बाद भी यही सिलसिला जारी रहा। सिंधु ने इस बढ़त को 17-10 किया और फिर आसानी से 21-11 से गेम को जीत लिया। तीसरे गेम में भी दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला रहा।
ब्रेक तक 9-11 से पिछड़ रही सिंधु ने ब्रेक के बाद अच्छा खेल दिखाया और पहले 13-12 से बढ़त लेने में कामयाब रही। इसके बाद स्कोर 15-15 तक जा पहुंचा। मैच के आखिरी वक्त में सिंधु उस समय दबाव में नजर आईं जब उन्होंने स्कोर 20-19 के मैच प्वाइंट के मौके को गंवा दिया। झांग ने यही वापसी करते हुए स्कोर को 20-20 से बराबर करने के बाद 22-20 से इसे जीत लिया।
बता दें कि शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंधु ने थाईलैंड की स्टार खिलाड़ी रातचानोक इंतानोन को 21-13, 21-15 से हराया था। वहीं, दूसरी ओर झांग ने सेमीफाइनल में छठी वरीय हॉन्ग कॉन्ग की चेउंग न्गान यी को 14-21, 21-12, 21-19 से मात दी थी।