फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India Open: Ashwini, Sikki upset 6th seed Chinese pair to reach 2nd round

इंडियन ओपन के पहले दौर में भारतीय जोड़ी ने निकाला अप्रत्याशित परिणाम 

Tue, 26 Mar 2019 09:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 26 Mar 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
India Open: Ashwini, Sikki upset 6th seed Chinese pair to reach 2nd round

अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने इंडियन ओपन बैडमिंटन के पहले दिन भारतीय दल को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। हाल ही में स्विस ओपन के अंतिम आठ में जगह बनाने वाली भारतीय जोड़ी ने केडी जाधव स्टेडियम में अप्रत्याशित परिणाम निकालते हुए खिताब की दावेदार छठी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी ली वेनमेई, झेंग यू को 22-20, 21-19 से नतमस्तक कर अंतिम 16 में जगह बनाई।

विज्ञापन


यही नहीं कार्तिक जिंदल, राहुल यादव समेत कुल आठ भारतीय शटलरों ने एकल वर्ग के मुख्य ड्रा में जगह पक्की कर ली है। वहीं युगल वर्ग में 10 भारतीय जोडिय़ां मुख्य ड्रा में खेलेंगी। इनमें प्रणव जेरी चोपड़ा और शिवम शर्मा की जोड़ी भी है। 
विज्ञापन


चीनी जोड़ी के सामने अश्वनी और सिक्की को जीत का दावेदार नहीं माना जा रहा था, लेकिन ज्वाला गट्टा के साथ मिलकर राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण जीतने वाली अश्वनी ने अपने दमदार स्मैशों और सिक्की रेड्डी ने नेट पर बेहतरीन खेल से अप्रत्याशित परिणाम की आधारशिला रख दी। दोनों ने जीत के बाद कहा भी कि उन्हें एक या दो टूर्नामेंट जीतने की सख्त जरूरत है, लेकिन अब तक परिणाम अच्छे नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए कोच के आने से चीजें बदलती दिखाई दे रही हैं। पिछले टूर्नामेंटों में भी उन्हें कड़े मुकाबलों में हार मिली, लेकिन यह जीत बड़ी है। इससे उन्हें उत्साह मिला है। अब उनका मुख्य लक्ष्य इस तरह के टूर्नामेंटों में एक समान रूप से अंतिम आठ और चार में जगह बनाना रहेगा।

सिंधु, श्रीकांत, समीर आज करेंगे अभियान की शुरुआत

खिताब की प्रबल दावेदार टॉप सीड पीवी सिंधू बुधवार को मुग्धा के खिलाफ पहले दौर में अपने अभियान की शुरूआत करेंगी। वहीं तीसरी वरीयता प्राप्त श्रीकांत  के सामने हांगकांग के वांग की विंसेंट होंगे। पांचवीं वरीयता प्राप्त समीर वर्मा के सामने डेनमार्क के रासमुस गेमके होंगे।

दस युगल जोड़ियों ने भी किया क्वालिफाई 

कार्तिक जिंदल, राहुल यादव, कार्तिकेय गुलशन कुमार और सिद्धार्थ ठाकुर सहित आठ भारतीय शटलर एकल के मुख्य दौर में पहुंचने में सफल रहे। दस युगल जोडियों ने भी मुख्य दौर के लिए क्वालिफाई किया। पहली बार इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव इंडोर में खेली जा रही चैंपियनशिप में भारतीय शटलरों ने सभी क्वालिफाइंग स्थानों पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग में रितिका ठाकर, वैदेही चौधरी, रिया मुखर्जी और प्राशी जोशी मुख्य दौर में पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed