कोरोना के कारण इंडिया ओपन और सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट रद्द
कोरोना महामारी के कारण गुरुवार को इंडिया ओपन और सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है। बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के संशोधित कैलेंडर में इस दोनों टूर्नामेंट को रद्द कर दिया गया है।
बता दें कि इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 8 से 13 दिसंबर तक होने वाला था, जबकि सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन लखनऊ में 17 से 22 नवंबर तक होने वाला था। इससे पहले इंडिया ओपन टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली में 24 से 29 मार्च तक होने वाला था, जिसे कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
India Open and Syed Modi International cancelled due to COVID-19 pandemic in Badminton World Federation's revised calendar
विज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) August 27, 2020
थॉमस और उबेर कप फाइनल्स कैलेंडर का हिस्सा होंगे
बता दें कि इस साल कोविड-19 की वजह से बैडमिंटन टूर्नामेंट का कोई टूर्नामेंट नहीं खेला जा सका है। बैडमिंटन विश्व महासंघ ने एक बयान में कहा कि बीडब्ल्यूएफ एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर 2020 के लिए संशोधित कैलेंडर को लागू करेगा। इसमें कहा गया कि थॉमस और उबेर कप फाइनल्स कैलेंडर का हिस्सा होंगे और तीन से 11 अक्तूबर के बीच इसे कराए जाने का प्लान है। इसके अलावा कोई और टूर्नामेंट नहीं होंगे।