फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India Open 2019: Pv sindhu beats compatriot Mugdha Agrey to enter women singles second round

सिंधु, श्रीकांत, और समीर इंडिया ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे

Wed, 27 Mar 2019 07:25 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Wed, 27 Mar 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
India Open 2019: Pv sindhu beats compatriot Mugdha Agrey to enter women singles second round
पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत - फोटो : file photo

बीते पांच माह से पेट से संबंधित बीमारी गैस्ट्रो एसोफेगल रिफलक्स (गर्ट) से जूझ रहे एचएस प्रणय ने इंडिया ओपन बैडमिंटन में बड़ा उलटफेर कर डाला। पूरी तरह से फिट नहीं होने के बावजूद प्रणय ने केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में बुधवार को आठवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कैंटाफोन वांगचारोन को तीन गेमों के संघर्ष में परास्त कर अंतिम 16 में जगह बना ली।

विज्ञापन


कभी दुनिया के नंबर सात शटलर रहे प्रणय ने खुद स्वीकार किया कि वह 80 प्रतिशत ही फिट हैं और उन्हें इस बीमारी के इलाज के लिए अमेरिकी डॉक्टरों तक से सलाह लेनी पड़ी है। अभी भी उन्हें पूरी तरह फिट होने में कुछ समय लगेगा बावजूद इसके उन्होंने एक घंटा आठ मिनट तक चले मुकाबले में 14-21, 21-18, 21-14 से विश्व नंबर 17 के खिलाफ जीत हासिल की। वहीं दूसरी वरीय पीवी सिंधु आसानी से दूसरे दौर में प्रवेश कर गईं, जबकि तीसरे वरीय के श्रीकांत हांगकांग के वांग विंग की विंसेंट के खिलाफ उलटफेर का शिकार होते बचे।
विज्ञापन


इस साल किसी सुपर सीरीज मुकाबले में प्रणय की यह पहली जीत है। जीत के बाद उनके मुंह से यही निकला कि अमेरिकी इलाज के बाद वह कोर्ट पर खड़े होने लायक हो पाए हैं। अब उन्हें डॉक्टरों की ओर से मुहैया कराए गए डाइट प्लान ध्यान देना है। इसके बाद ही वह पूरी तरह फिट हो पाएंगे। इस बीमारी में खाने को पचाने वाला एसिड बार-बार मुंह तक आता है। वह काफी समय से कोर्ट से दूर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधु ने 23 मिनट में मुग्धा को हराया

India Open 2019: Pv sindhu beats compatriot Mugdha Agrey to enter women singles second round
pv sindhu - फोटो : file photo

पीवी सिंधु के सामने मुग्धा अग्रे टिक नहीं पाईं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सिंधु ने मुग्धा को उभरती हुई शटलर करार दिया था, हालांकि 23 मिनट में ही उन्होंने इस शटलर को 21-8, 21-13 से परास्त कर दिया। अनियमित फार्म से जूझ रहे खिताब के दावेदार श्रीकांत हारते-हारते बचे। उन्होंने 56 मिनट में वांग विंग को 21-16, 18-21, 21-19 से परास्त किया।

वहीं पांचवी वरीय समीर वर्मा ने डेनमार्क के रासमुस गेमके को आसानी से 21-18, 21-12 से हराया। बीते सप्ताह स्विस ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले बी साईपरणीत को हमवतन कार्तिकेय गुलशन कुमार को हराने के लिए पसीना बहाना पड़ा। उन्हें 59 मिनट में गुलशन पर तीन गेमों में 22-24, 21-13, 21-8 से जीत मिली।

आरएमवी गुरुसाईदत्त को थाईलैंड के सित्तीकाम थामासिन के हाथों 18-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं कार्तिक जिंदल को सातवीं वरीय थाईलैंड के ही खोसित फेतपरादेब के हाथों 17-21, 8-21 से पराजय सहनी पड़ी। डबल्स में मनु अत्री, सुमित रेड्डी की जोड़ी ने रवि और लक्ष्य सरोहा को 21-14, 21-7 से हराया। प्रणव चोपड़ा और शिवम शर्मा ने भी दूसरे दौर में जगह बनाई।

इंतेनोन, ली जूरुई भी जीतीं
इंडिया ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकीं पूर्व वल्र्ड चैंपियन रत्नाचोक इंतेनोन और लंदन ओलंपिक चैंपियन चीन की ली जूरुई ने भी जीत के साथ शुरूआत की है। इंतेनोन ने साई उत्तेजिता राव को 21-9, 21-6 से जबकि ली ने थाईलैंड की नितचिओन जिंदापोल को 21-17, 21-11 से हराया। वहीं तीसरी वरीय चीन की हे बिंगजिआओ ने प्राशी जोशी को 21-12, 21-15 से हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed