{"_id":"5b04a0074f1c1bd3408b719c","slug":"india-lost-to-china-and-ousted-from-thomas-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के हाथों 0-5 से हारकर थॉमस कप से बाहर हुआ भारत ","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चीन के हाथों 0-5 से हारकर थॉमस कप से बाहर हुआ भारत
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 23 May 2018 04:26 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा भारतीय बैडमिंटन टीम मंगलवार को ग्रुप ए के अपने आखिरी मुकाबले में चीन के हाथों 0-5 से हारकर थॉमस कप से बाहर हो गई। चीनी टीम के सामने कोई भी खिलाड़ी जीत दर्ज नहीं कर पाया।
विज्ञापन
दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रणय पहले ही मुकाबले में ओलंपिक चैंपियन चेन लोंग से 9-21, 9-21 से हार गए। युगल में अर्जुन एमआर व श्लोक रामचंद्रन की जोड़ी लियू चेंग व झांग नान से 12-21, 15-21 से और एकल में बी साई प्रणीत शी युकी से 9-21, 21-15, 12-21 से हार गए।
विज्ञापन
दूसरे युगल में अरुण जॉर्ज व संयम शुक्ला की जोड़ी को ली जूनहुई व लियू यूचेन ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 15-21, 22-20, 15-21 से, जबकि युवा लक्ष्य सेन को दो बार के पूर्व ओलंपिक चैंपियन और पूर्व नंबर एक खिलाड़ी लिन डैन के हाथों 21-16, 9-21,8-21 से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
भारत को पहले मुकाबले में फ्रांस से 1-4 से हार मिली थी। दूसरे में उसने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया था। ग्रुप ए से चीन और फ्रांस क्वार्टरफाइनल में पहुंच गए।