{"_id":"5d6c0fa58ebc3e0130770a74","slug":"india-junior-international-gp-meiraba-crasto-bhatnagar-pair-go-down-fighting-in-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री के फाइनल में हारे मेइराबा","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
इंडिया जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री के फाइनल में हारे मेइराबा
Mon, 02 Sep 2019 12:06 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरूष एकल में मेइराबा लुवांग और मिश्रित युगल में तनीषा क्रास्टो एवं इशान भटनागर की जोड़ी की फाइनल में हार से योनेक्स सनराइज इंडिया जूनियर अंतरराष्ट्रीय ग्रां प्री 2019 में भारत का दोहरा खिताब जीतने का सपना साकार नहीं हो सका।
विज्ञापन
रूस जूनियर व्हाइट नाइट्स चैम्पियनशिप के विजेता और विश्व जूनियर रैंकिंग में 15वें स्थान पर काबिज मेइराबा को रैंकिग में 495वें पायदान पर काबिज मलेशिया के केन योन ओंग के खिलाफ जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन वह उलटफेर का शिकार हो गए। मलेशिया के खिलाड़ी ने मणिपुर के मेइराबा को एक घंटे सात मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 13-21, 21-19, 23-21 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
क्रास्टो एवं भटनागर की जोड़ी के लिए तीन सप्ताह में यह तीसरा फाइनल था, लेकिन वे खिताब की हैट्रिक लगाने से चूक गए। भारतीय जोड़ी थाईलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त बेनयापा ऐमसार्द और रात्चापोल मक्कासासिथोर्न की जोड़ी से 12-21, 22-20, 20-22 हार गई। मिश्रित युगल में विजेता बनने के बाद महिला एकल में शीर्ष वरीय बेनयापा ने दूसरी वरीयता प्राप्त रिको गुंजी को 21-19, 18-21, 23-21 से हराकर टूर्नामेंट का दूसरा खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
महिला युगल में जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त जापान की काहो ओसवा एवं हिनाता सुजुकि की जोड़ी थाईलैंड के शीर्ष वरीय पोर्नपिचा चोईकीवोंग एवं पोर्ननिचा सुवात्नोदोम की जोड़ी को 13-21, 21-15, 21-14 से हराकर चैम्पियन बनीं। मलेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त झाय डर ओई एवं राय किंग याप की पुरुषों की जोड़ी ने फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त जापान के ताकुमा कावामोतो और सुबासा कावामुरा की जोड़ी को 17-21, 21-16, 23-21 से शिकस्त दी।