{"_id":"5f28cc588ebc3eb0715a4319","slug":"india-draws-easy-for-thomas-and-uber-cup-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को थॉमस और उबेर कप फाइनल्स के लिए आसान ड्रॉ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
भारत को थॉमस और उबेर कप फाइनल्स के लिए आसान ड्रॉ
Tue, 04 Aug 2020 08:17 AM IST
योगेश साहू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 04 Aug 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : social media
भारत को थॉमस और उबेर कप फाइनल्स के संशोधित कार्यक्रम में आसान ड्रॉ दिया गया है। डेनमार्क के आरहूस में तीन से 11 अक्तूबर तक होने वाले टूर्नामेंट का सोमवार को कुआलालंपुर में ड्रॉ निकाला गया। भारतीय पुरुष टीम को ग्रुप सी में 2016 के चैंपियन डेनमार्क, जर्मनी और अल्जीरिया के साथ रखा गया है। महिला टीम को 14 बार की विजेता चीन, फ्रांस और जर्मनी के साथ ग्रुप डी में रखा गया है।
विज्ञापन
विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के अनुसार दोनों भारतीय टीमों को पांचवीं वरीयता दी गई है। यह टूर्नामेंट 16-24 मई तक होना था लेकिन कोरोना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। भारतीय पुरुष और महिला टीमें 2018 में नॉकआउट में पहुंचने में नाकाम रही थी। महिला टीम 2016 और 2014 में सेमीफाइनल में पहुंची थी।
विज्ञापन