{"_id":"5ac76df84f1c1bb6618b5f5a","slug":"india-beat-scotland-with-ease-by-5-0-in-cwg-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: बैडमिंटन में भारत का दबदबा बरकरार, स्कॉटलैंड को एकतरफा अंदाज में हराया","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
CWG 2018: बैडमिंटन में भारत का दबदबा बरकरार, स्कॉटलैंड को एकतरफा अंदाज में हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Apr 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैडमिंटन टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के दूसरे दिन शुक्रवार को मिक्स्ड टीम इवेंट के अपने अंतिम ग्रुप मैच में स्कॉटलैंड को एकतरफा अंदाज में 5-0 से मात दी। गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारतीय बैडमिंटन टीम ने श्रीलंका और पाक को हराकर पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी।
विज्ञापन
भारतीय टीम की तरफ से साइना नेहवाल ने शानदार शुरुआत की और महिला सिंगल्स के मैच में जूली मेकफरसन को 21-14, 21-12 से मात दी। साइना की जीत के साथ ही भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड पर 1-0 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
फिर पुरुष सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-2 किदम्बी श्रीकांत ने किरान मेरिलेस को 21-18, 21-2 से हराकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। एन। सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने विमेंस डबल्स में क्रिस्टी गिलमोर और एलेनोर ओडोनेल की जोड़ी को 21-8, 21-12 से मात देते हुए भारत की बढ़त 3-0 की।
विज्ञापन
इसके बाद मेंस डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग चंद्रशेखर की जोड़ी ने पैट्रिक मैकहग और एडम हॉल की स्कॉटलैंड की जोड़ी को 21-16, 21-19 से हराया। इससे भारत 4-0 से आगे हो गया। फिर प्रणव जैरी चोपड़ा और सिक्की ने मिक्स्ड डबल्स इवेंट में मार्टिन और जूली की जोड़ी को 21-17, 21-15 से हराकर भारत को 5-0 से जीत दिलाई।