फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   india beat australia by 4-1 in thomas and uber cup badminton

थॉमस एंड उबेर कप: 'साइना ब्रिगेड' ने ऑस्ट्रेलिया को विशाल अंतर से हराया

Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 22 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
india beat australia by 4-1 in thomas and uber cup badminton
साइना नेहवाल

साइना नेहवाल के नेतृत्व में भारत ने थॉमस एंड उबेर कप बैडमिंटन में ऑस्ट्रेलिया को अपने दूसरे ग्रुप मैच में 4-1 से पराजित किया। एक दिन पहले भारतीय टीम कनाडा से हार गई थी। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक युगल मैच को छोड़कर भारतीय महिला टीम ने अपने सभी मैच जीते। दुनिया में दसवें नंबर की साइना ने सुआन यू वेंडी चेन को 35 मिनट में 21-14, 21-19 से हराया। मेघना और पूर्विशा को ग्रोनिया और रेनुगा की जोड़ी से 13-21, 16-21 से हार मिली। 
विज्ञापन


वैष्णवी रेड्डी ने जेनिफर को 21-17, 21-13 से, संयोगिता घोरपडे और प्राजक्ता सांवत ने लुसिया मा और एन लूसी को 21-19, 21-11 से मात दी। गोवा की 19 वर्षीया अनुरा प्रभुदेसाई ने जेसिली फंग को 18 मिनट में 21-6, 21-7 से मात देकर जीत सुनिश्चित की। भारत के नॉकआउट दौर के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें अब शीर्ष वरीय जापान के खिलाफ मुकाबले पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed