{"_id":"5bad0534867a557ffc6bfbeb","slug":"india-ace-saina-nehwal-enters-korea-open-quarterfinals-to-defeate-kim-ga-eun","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची साइना, किम को दी करारी मात","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
कोरिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची साइना, किम को दी करारी मात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
साइना नेहवाल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की दसवें नंबर की शटलर साइना नेहवाल ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए गुरुवार को कोरिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन स्टार भारतीय शटलर ने दूसरे दौर में दक्षिण कोरिया की किम गा उन को पराजित किया।
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ने 36 मिनट तक चले इस मुकाबले में दुनिया की 80वें नंबर की खिलाड़ी किम को 21-18, 21-18 से पराजित किया। पहले गेम में साइना ने आसानी से किम पर अपना दबदबा बनाते हुए 16-13 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
हालांकि कोरियाई खिलाड़ी ने अंक बटोरते हुए भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ अपना स्कोर 18-20 कर लिया था। यहां से साइना ने गेम पॉइंट हासिल करते हुए पहला गेम 21-18 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में किम ने खेल में अपनी वापसी की और साइना को 9-5 से पीछे किया, लेकिन हार न मानते हुए हैदराबादी खिलाड़ी ने 13-13 से स्कोर बराबर कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद साइना ने खेल में वापसी की ओर दूसरा गेम 21-18 से जीतकर मैच भी जीत लिया। अब साइना का सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा या हांगकांग की यिप पुई यिन में से होगा।