फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   I Should Not Have Gone to Rio Olympics Says Saina Nehwal

विश्वचैंपियनशिप सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद बोलीं सायना- रियो ओलंपिक में जाना थी भूल

Sat, 26 Aug 2017 05:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sat, 26 Aug 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
I Should Not Have Gone to Rio Olympics Says Saina Nehwal
सायना नेहवाल
रियो ओलंपिक के दूसरे दौर से ही बाहर होने के करीब एक साल बाद चैंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि उन्हें रियो नहीं जाना चाहिये था। पदक की उम्मीद मानी जा रही साइना रियो में दूसरे दौर में उक्रे न की मारिजा उलितिना से हार गई थी जो भारतीय दल के लिये बड़ा झटका था। अब एक साल बाद साइना ने शानदार वापसी करते हुए विश्व बैडमिंटन चैंपिपयनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मिली जीत के बाद कहा है कि  सिर्फ मैं जानती हूं कि मैने क्या झेला है। मुझे रियो नहीं जाना चाहिये था। मुझे पता नहीं था कि चोट इतनी गंभीर है। मेरे माता पिता और कोच के विश्वास से मुझे वापसी में मदद मिली। अभी भी मेरे दाहिने घुटने में तकलीफ है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली साइना ने कहा कि मुझे पदक का यकीन नहीं था। ड्रा कठिन था। अब बहुत अच्छा लग रहा है लेकिन कल का मैच कठिन होगा।
विज्ञापन


साइना ने कहा कि  मुझे कठिन मुकाबले की उम्मीद थी लेकिन मैं हैरान हूं कि इतनी जल्दी जीत गई । कुछ कठिन रेलियां थी लेकिन मुझे कोई मुश्किल नहीं आई । लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना का सामना अब सातवीं वरीयता प्राप्त जापान की नोजोमी ओकुहारा से होगा जिसने दो बार की गत चैम्पियन स्पेन की कैरोलिना मारिन को 21- 18, 14-21 , 21-15 से हराया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed