{"_id":"5c4c7f74bdec224c974d02cc","slug":"historic-2018-raised-my-hopes-of-padma-shri-sharath-kamal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरत ने कहा, 2018 में शानदार प्रदर्शन से पद्म श्री मिलने की उम्मीद बढ़ी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
शरत ने कहा, 2018 में शानदार प्रदर्शन से पद्म श्री मिलने की उम्मीद बढ़ी
Sat, 26 Jan 2019 09:10 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 26 Jan 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो मौकों पर अनदेखी के बाद प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्कार के लिए चुने गए दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल का मानना है कि जकार्ता एशियाई खेलों में ऐतिहासिक दो पदक से इस पुरस्कार के लिए उनका दावा मजबूत हुआ।
विज्ञापन
शरत ने कहा कि पद्म सम्मान उनके लिए बेहद खास है।
शरत ने पीटीआई से कहा, ‘यह मेरा पहला नागरिक सम्मान है। कल रात जब यह खबर मिली तो मैं अपने दोस्तों के साथ था। मेरे फोन की बैटरी खत्म हो गई और घर वापस लौटने के बाद से माहौल काफी खुशनुमा है।’
विज्ञापन
भारतीय टेबल टेनिस के लिए 2018 में शानदार प्रदर्शन के बाद शरत की अनदेखी काफी मुश्किल थी।
उनकी अगुआई में भारतीय पुरुष टीम ने एशियाई खेलों में जापान को हराकर ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता जिससे टेबल टेनिस में पदक का भारत का 60 साल का इंतजार खत्म हुआ।
विज्ञापन
शरत ने इसके बाद उभरती हुई स्टार मनिका बत्रा के साथ मिलकर मिश्रित युगल में भी कांस्य पदक जीता।
नवीनतम विश्व रैंकिंग में शरत करियर की सर्वश्रेष्ठ 30वीं रैंकिंग पर हैं और इसी महीने उन्होंने नौवें खिताब के साथ सबसे अधिक राष्ट्रीय खिताब का कमलेश मेहता का रिकार्ड तोड़ा।
शरत ने कहा, ’यह मान्यता मिलने से मैं बेहतरीन महसूस कर रहा हूं, विशेषकर यह देखते हुए कि किन लोगों को पद्म श्री के लिए चुना गया है। दो बार विफल प्रयास के साथ मैं सुनिश्चित नहीं था कि इस बार भी मुझे यह मिलेगा या नहीं लेकिन पिछले साल के प्रदर्शन के बाद कुछ भी संभव था।’