फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   French Open Superseries Semi-Final: Japan Akane Yamaguchi beat PV Sindhu 

फ्रेंच ओपन सुपर सीरीजः सेमीफाइनल में टूटी सिंधू की चुनौती 

Sun, 29 Oct 2017 03:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Oct 2017 03:52 AM IST
विज्ञापन
French Open Superseries Semi-Final: Japan Akane Yamaguchi beat PV Sindhu 
पीवी सिंधू - फोटो : twitter

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू को शनिवार को यहां फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के सेमीफाइनल में जापान की अकाने यामागुची के हाथों 21-14, 21-9 से हार का सामना करना पड़ा। पांचवीं वरीय यामागुची ने यह मुकाबला महज 37 मिनट में जीत लिया। पहला गेम 19 मिनट चला था।

विज्ञापन


पहले गेम में एक समय दोनों खिलाड़ी 14-14 से बराबरी पर चल रही थी लेकिन अचानक सिंधू की लय टूट गई जबकि यामागुची ने लगातार सात अंक जीतकर पहला गेम अपने कब्जे में कर लिया। यामागुची ने लगातार सिंधू के बाएं तरफ शॉट लगाई जहां सिंधू को रिटर्न में दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन


अपने दमदार स्मैशों के साथ जापानी खिलाड़ी ने सिंधू को नेट पर पहुंचने की ज्यादा छूट नहीं लेने दी। दूसरा गेम तो बिल्कुल एकतरफा रहा। यामागुची ने 5-0 की बढ़त बना ली और ब्रेक के समय वह 11-2 से आगे चल रही थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed