फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   French Open Badminton : PV Sindhu in next round by defeating Zhang

फ्रेंच ओपन बैडमिंटन : झांग से हिसाब बराबर कर दूसरे दौर में पहुंची पीवी सिंधु

Wed, 24 Oct 2018 05:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 05:42 AM IST
विज्ञापन
French Open Badminton : PV Sindhu in next round by defeating Zhang

भारत की शीर्ष महिला शटलर पीवी सिंधु अमेरिका की बेइवेन झांग को हराकर फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गईं। पहले दौर में तीसरी वरीय सिंधु ने अमेरिका की झांग को सीधे गेमों में शिकस्त दी। सिंधू ने इसके साथ ही डेनमार्क ओपन के पहले दौर में इस अमेरिकी खिलाड़ी से मिली शिकस्त का बदला भी ले लिया। सिंधु ने गैरवरीय झांग को महज 34 मिनट में 21-17, 21-8 से मात दी।

विज्ञापन


इस जीत के साथ उन्होंने झांग के खिलाफ हार-जीत का अपना रिकॉर्ड सुधारते हुए 3-3 कर लिया। डेनमार्क ओपन के पहले दौर में झांग से मिली हार सिंधु के जेहन में थी। भारतीय शटलर ने शुरुआत से ही आक्राममक रुख अख्तियार किया और 7-4 की बढ़त कायम कर ली।
विज्ञापन


उन्होंने इस बढ़त को 10-6 किया, लेकिन झांग ने लगातार पांच अंक जुटाकर ब्रेक के समय स्कोर को 11-10 कर दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच 16 अंक तक काफी कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन सिंधु ने खेल के स्तर को सुधारते हुए गेम को 21-17 से अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे गेम में हुआ कड़ा मुकाबला

French Open Badminton : PV Sindhu in next round by defeating Zhang
PV sindhu

दूसरे गेम में भी कड़ा मुकाबला हुआ। शुरुआत में दोनों खिलाड़ी 3-3 से बराबरी पर थीं लेकिन उसके बाद दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बढ़त को 11-6 कर दिया। झांग ने दो अंक हासिल किए, लेकिन सिंधु ने फिर गेम और मैच अपने कब्जे में करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारतीय शटलर का मुकाबला अब हांगकांग की चयुंग नगान यी और जापान की सयाको सातो के बीच होने वाले मैच की विजेता खिलाड़ी से होगा।

अर्जुन-श्लोक की जोड़ी पहले दौर में बाहर 

पुरुष युगल में हालांकि भारत को निराशा हाथ लगी जहां अर्जुन एमआर और श्लोक रामचंद्रन की जोड़ी पहले दौर का मैच हारकर बाहर हो गई। चीन के ली जुंहुई और लियु युनशेन की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-14, 21-17 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed