फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Doubles player Sikki Reddy, physiotherapist Kiran C test positive for COVID-19

बैडमिंटन खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी और फिजियो किरण सी कोरोना पॉजिटिव

Fri, 14 Aug 2020 07:12 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 14 Aug 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
Doubles player Sikki Reddy, physiotherapist Kiran C test positive for COVID-19
सिक्की रेड्डी

हैदराबाद में पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में चल रहे राष्ट्रीय बैडमिंटन शिविर में भाग लेने पहुंचे भारतीय खिलाड़ी एन सिक्की रेड्डी और फिजियोथेरेपिस्ट किरण सी को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया। 

विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की विज्ञप्ति के अनुसार, 'सिक्की और किरण दोनों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। दोनों हैदराबाद के ही हैं और अपने घर से ही शिविर में हिस्सा ले रहे थे। दोनों में कोई लक्षण नहीं मिले हैं हालांकि अकादमी को सैनिटाइजेशन के लिए बंद किया गया है। साथ ही सिक्की और किरण दोनों के करीबी संपर्कों का पता कर लिया गया है और उनका दोबारा आरटी पीसीआर परीक्षण किया जा रहा है।'
विज्ञापन


साई ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के लिए पहुंचने के बाद कोविड-19 जांच अनिवार्य की हुई है और इसी दौरान दोनों के पॉजिटिव होने का पता चला।  हैदराबाद से बात करते हुए मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा, 'बैडमिंटन राष्ट्रीय शिविर में सभी एथलीट, कोचों, सहयोगी स्टाफ और प्रशासनिक स्टाफ का साइ द्वारा अनिवार्य कोरोना परीक्षण कराया गया था और इसमें शिविर के दो सदस्यों को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने साथ ही कहा, 'प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जरूरी एहतियात बरते गए ताकि खिलाड़ी जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से ट्रेनिंग के लिए वापसी कर सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed