फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Denmark Open: World champion PV Sindhu will return to court in the first tournament after Tokyo Olympics

डेनमार्क ओपन : विश्व चैंपियन पी वी सिंधू टोक्यो ओलंपिक के बाद पहले टूर्नामेंट में कोर्ट पर करेंगी वापसी 

Tue, 19 Oct 2021 07:35 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडेन्से
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओडेन्से Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 19 Oct 2021 07:35 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद अब विश्व चैंपियन पी वी सिंधू आज से शुरू हो रहे डेनमार्क ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के साथ वापसी करेंगी।उनका लक्ष्य जीत के साथ शुरुआत करने का होगा।

विज्ञापन
Denmark Open: World champion PV Sindhu will return to court in the first tournament after Tokyo Olympics
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन पी वी सिंधू आज से शुरू हो रहे डेनमार्क ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के जरिए एक ब्रेक के बाद कोर्ट पर वापसी करेंगी तो उनका लक्ष्य जीत के साथ शुरुआत करने का होगा।

विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक के बाद पहले टूर्नामेंट में भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी  
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद सिंधू ने ब्रेक लिया था। अब वह कोरोना महामारी में निलंबन के बाद शुरू हो रहे बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर में अच्छा आगाज करने को बेताब होंगी। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल भी ग्रोइन की चोट से उबरकर वापसी करेंगी। चोट के कारण पिछले सप्ताह उबेर कप फाइनल में उन्हें पहले मैच से ही रिटायर होना पड़ा था।
विज्ञापन


चौथी वरीयता प्राप्त सिंधू का सामना पहले मैच में तुर्की की नेसलिहान यिजिट से होगा जबकि साइना जापान की आया ओहोरी से खेलेंगी। रियो ओलंपिक 2016 की रजत पदक विजेता सिंधू दूसरे दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगामरूगफान से खेल सकती हैं जिसमें जीतने पर मुकाबला कोरियाई खिलाड़ी अन सियंग से हो सकता है। महिला युगल में एन सिक्की रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा तथा मेघना जक्कामपुडी और एस राम पूर्विषा उतरेंगे। मिश्रित युगल में पोनप्पा और सात्विक पहले दौर में चीन की फेंग यान झे और डु यूए की जोड़ी से खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 7वें नंबर पर मौजूद हैं सिंधू विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में 
  • 2 ओलंपिक पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला 

लक्ष्य की पहली टक्कर सौरभ से 
पुरुष एकल में लक्ष्य सेन पहले दौर में हमवतन सौरभ वर्मा से खेलेंगे। लक्ष्य सुदीरमन कप और थॉमस कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके थे। ट्रायल में एकमात्र मैच हारने के बाद उन्हें बाहर रहना पड़ा लेकिन रविवार को डच ओपन में उपविजेता रहकर उन्होंने वापसी की।


किदांबी श्रीकांत और बी साइ प्रणीत सुदीरमन कप और थॉमस कप फाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे पहले दौर में एक-दूसरे से खेलेंगे। विजेता को अगले दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता का सामना करना होगा। समीर वर्मा पहले दौर में थाईलैंड के कुन्लावुत वितिदसर्न से खेलेंगे जबकि एस एच प्रणय की टक्कर इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगी। 


चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रैंकिरेड्डी पर भी सभी की नजरें होंगी। सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी पहले दौर में इंग्लैंड के कालम हेमिंग और स्टीवन स्टालवुड से खेलेगी। दोनों ने डेनमार्क में थॉमस कप फाइनल में चारों मैच जीते थे। राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैंपियन पारूपल्ली कश्यप का सामना चीनी ताइपे के चौथी वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed