{"_id":"616ee8cc454e3837bf78e46f","slug":"denmark-open-super-1000-tournament-pv-sindhu-kidambi-srikanth-and-sameer-verma-started-with-a-win-reached-next-round","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेनमार्क ओपन: अगले दौर में पहुंचीं पीवी सिंधु, श्रीकांत और समीर ने भी जीत से की शुरुआत","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
डेनमार्क ओपन: अगले दौर में पहुंचीं पीवी सिंधु, श्रीकांत और समीर ने भी जीत से की शुरुआत
Tue, 19 Oct 2021 09:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 19 Oct 2021 09:18 PM IST
सार
पुरुषों में किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा भी अगले दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे। दोनों ने जीत के साथ शुरुआत की।
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु डेनमार्क ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली है। उन्होंने महिला सिंगल्स के पहले दौर के मैच में तुर्की की नेसलिहान यिजिट को लगातार गेम में 21-12, 21-10 से हराया। इसके अलावा पुरुषों में किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा भी अगले दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे। दोनों ने जीत के साथ शुरुआत की।
विज्ञापन
मौजूदा विश्व चैम्पियन रैंकिंग में 7वें स्थान पर काबिज सिंधु को विश्व रैंकिंग में 29वें स्थान पर काबिज नेसलिहान यिजिट को हराने के लिए महज 30 मिनट का समय लगा। सिंधु ने पहले गेम में 5-4 की बढ़त बनाई और फिर सेट अपने नाम कर लिया। इसके बाद दूसरे सेट में एक समय सिंधु 3-1 से पिछे थीं। फिर उन्होंने वापसी की और 10-4 की बढ़त बनाई।
नेसलिहान ने वापसी करते हुए चार अंक अर्जित किए और स्कोर 10-9 कर दिया। हालांकि, इसके बाद सिंधु ने तुर्की खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और गेम जीत लिया। सिंधु का दूसरे दौर में सामना थाईलैंड के बुसानन ओंगामरुगफान से होगा।

श्रीकांत ने भारत के ही प्रणीत को हराया
पूर्व विश्व चैंपियन किदांबी श्रीकांत ने पहले राउंड में भारत के ही बी साई प्रणीत को 21-14, 21-11 से हराया। यह मुकाबला 30 मिनट तक चला। श्रीकांत ने 2017 में डेनमार्क ओपन जीता भी था। वहीं, विश्व रैंकिंग में 28वें नंबर के खिलाड़ी समीर वर्मा ने थाईलैंड के 21वीं रैंकिंग वाले कुन्लावुट विदितसर्न को 21-17, 21-14 से शिकस्त दी।
वर्ल्ड रैंकिंग में 14वें नंबर पर काबिज श्रीकांत का दूसरे दौर में सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान के केंतो मोमोता से होगा। पुरुष डबल्स में भारतीय खिलाड़ियों का मिलाजुला प्रदर्शन रहा। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड की कैलम हेमिंग और स्टीवन स्टॉलवुड की जोड़ी को 23-21, 21-15 से हराया।

वहीं, एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने दुनिया की 17वें नंबर की जोड़ी इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी को 21-19 21-15 से शिकस्त दी। मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मलेशिया के गो जे फेइ और नूर इजुद्दीन ने 21-18, 21-11 से हराया।