फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Denmark Open 2020: Ajay Jayram not allowed to board flight, seeks immediate help

डेनमार्क ओपन के लिए जा रहे जयराम को विमान में चढ़ने से रोका, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

Fri, 09 Oct 2020 06:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 09 Oct 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Denmark Open 2020: Ajay Jayram not allowed to board flight, seeks immediate help
अजय जयराम

डेनमार्क ओपन में भाग लेने के लिए जा रहे भारतीय शटलर अजय जयराम को शुक्रवार को लंदन जाने वाली उड़ान में यात्रा करने से रोक दिया गया, जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री और खेल मंत्री से लेकर बैडमिंटन संघों से भी मदद की गुहार लगाई। जयराम को शुक्रवार की सुबह बेंगलुरू से लंदन जाने वाली ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान में नहीं चढ़ने दिया गया क्योंकि उनके पास ब्रिटेन का वीजा नहीं था। इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने अब एयर फ्रांस का टिकट बुक कराया है।

विज्ञापन


जयराम ने पीटीआई से कहा, 'मैंने पहले ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान का टिकट लिया था क्योंकि कल रात बेंगलुरू से एयर फ्रांस की कोई उड़ान नहीं थी। टीम के बाकी सदस्यों ने दिल्ली से यात्रा की क्योंकि उन्हें अपने पासपोर्ट लेने थे, लेकिन मुझे उड़ान में नहीं चढ़ने दिया गया क्योंकि यह ब्रिटेन जाने के लिए विशेष जैव सुरक्षित उड़ान थी और मेरे पास ब्रिटेन का वीजा नहीं था।'
विज्ञापन


ब्रिटेन में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं और इसलिए लंदन में पृथकवास पर रहने का नियम है। भारतीय टीम के बाकी सदस्य लक्ष्य सेन, किदाम्बी श्रीकांत और शुभंकर डे नयी दिल्ली से गुरुवार की रात को एयर फ्रांस की उड़ान से डेनमार्क के लिये रवाना हुए। जयराम ने कहा, 'मैंने अब एयर फ्रांस का टिकट लिया है। मैंने एयरलाइन्स से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पायी। मेरे पास सभी दस्तावेज हैं जिसमें सी वीजा, कोविड नेगेटिव प्रमाणपत्र और डेनमार्क के काउंसलर का मेल शामिल है। उम्मीद है कि अब कोई मसला नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जयराम ने कई ट्वीट करके विश्व बैडमिंटन महासंघ, भारतीय बैडमिंटन संघ, खेल मंत्री कीरेन रिजीजू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की थी। डेनमार्क ओपन 13 से 18 अक्टूबर के बीच ओडेन्से में खेला जाएगा। इससे बैडमिंटन में कोविड-19 के कारण लंबे विराम के बाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों की वापसी भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed