फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Covid-19: Organizers postpone the sixth phase of Premier badminton league amid rising Coronavirus cases

कोविड-19: संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आयोजकों ने पीबीएल का छठा चरण स्थगित किया

Fri, 27 Nov 2020 04:51 PM IST
Rajeev Rai पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 27 Nov 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Covid-19: Organizers postpone the sixth phase of Premier badminton league amid rising Coronavirus cases
badminton - फोटो : फाइल, अमर उजाला

कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के बीच खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) का छठा चरण शुक्रवार को अगले साल तक स्थगित कर दिया गया। यह लीग दुनिया के सबसे बड़ी ईनामी राशि वाले बैडमिंटन टूर्नामेंट में से एक है जिसका आयोजन दिल्ली, मुंबई और पुणे में दिसंबर के अंतिम हफ्ते में कराया जाना था। लेकिन भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) लीग का आयोजन कराने वाले अधिकारिक लाइसेंसधारी स्पोर्ट्जलाइव ने मौजूदा हालात को देखते हुए इसे स्थगित करने का फैसला किया।

विज्ञापन


स्पोर्ट्जलाइव के प्रबंध निदेशक प्रसाद मंगीपुडी ने पीटीआई से कहा, ‘हम पिछले पांच वर्षों से दिसंबर-जनवरी की विंडो हासिल करने में भाग्यशाली रहे लेकिन कोविड-19 ने जिंदगी उलट कर रख दी है। अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी 31 दिसंबर तक प्रतिबंधित है इसलिए यह भी एक समस्या है। हमें ऐसे समय में खिलाड़ियों की सुरक्षा के बारे में सोचना होगा।’
विज्ञापन


बता दें कि पीबीएल एक लोकप्रिय वैश्विक बैडमिंटन लीग है जिसमें छह फ्रेंचाइजी टीमें घरेलू और विपक्षी टीम के आधार पर एक दूसरे से भिड़ती हैं। टूर्नामेंट का पांचवां चरण इस साल 20 जनवरी से नौ फरवरी तक चार शहरों में कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगीपुडी को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा पाबंदियों में राहत दी जाएगी और कोविड-19 के टीके की घोषणा के साथ अगले साल चीजें बेहतर होंगी। उन्होंने कहा, ‘इस साल का चरण पुणे, मुंबई, दिल्ली जैसे शहरों में से होना था जो सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। साथ ही जनवरी में एशिया चरण भी है और फिर ओलंपिक क्वालीफायर हैं लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि हम ओलंपिक और मई में अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के अंत के बीच में ही इसकी मेजबानी करें।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed