फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   China open 2019: Satwiksairaj rankireddy and ashwini reddy enters into next round

चीन ओपन 2019: सात्विक-अश्विनी मिश्रित युगल के पहले दौर में जीते

Tue, 17 Sep 2019 01:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 17 Sep 2019 01:44 PM IST
विज्ञापन
China open 2019: Satwiksairaj rankireddy and ashwini reddy enters into next round
सात्विक साईराज रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा - फोटो : सोशल मीडिया

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ने मंगलवार को यहां चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में प्रवीण जोर्डन और मेलाती देइवा ओक्तावियांती की इंडोनेशिया की दुनिया की सातवें नंबर की जोड़ी को हराकर उलटफेर किया।

विज्ञापन


सात्विक और अश्विनी की दुनिया की 26वें नंबर की जोड़ी ने एक गेम गंवाने के बावजूद 50 मिनट में प्रवीण और मेलाती की जोड़ी को 22-20 17-21 21-17 से हराकर 10 लाख डालर इनामी विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


जोर्डन और मेलाती की जोड़ी 2018 इंडिया ओपन सहित पांच फाइनल में जगह बना चुकी है, लेकिन भारतीय जोड़ी ने उन्हें लगातार दबाव में रखते हुए जीत दर्ज की। सात्विक और अश्विनी का सामना अगले दौर में युकी केनेको और मिसाकी मात्सुतोमो की जापान की जोड़ी और सैम मैगी तथा क्लो मैगी की आयरलैंड की भाई-बहन की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जोड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह 4-7 से पिछड़ गई। लगातार पांच अंक की बदौलत सात्विक और अश्विनी हालांकि ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बनाने में सफल रहे। ब्रेक के बाद जोर्डन और मेलाती की जोड़ी ने 18-12 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली, लेकिन भारतीय जोड़ी ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 20-20 किया और फिर गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में भी इंडोनेशिया की जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 4-4 के स्कोर के बाद ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बनाई। जोर्डन और मेलाती ने इसके बाद इस बढ़त को बरकरार रखते हुए दूसरा गेम जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।


तीसरे और निर्णायक गेम में सात्विक और अश्विनी ने अच्छी शुरुआत करते हुए 4-2 की बढ़त बनाई और फिर ब्रेक तक 11-6 से आगे हो गए। जोर्डन और मेलाती ने वापसी की कोशिश की लेकिन भारतीय जोड़ी ने बढ़त बरकरार रखते हुए गेम और मैच अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed