{"_id":"5be29d3dbdec22696e0e55f8","slug":"china-open-2018-kidambi-srikanth-win-satwiksairaj-and-ashwini-ponnappa-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ओपन 2018: किदांबी श्रीकांत प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, सिर्फ 35 मिनट में जीता मुकाबला","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चीन ओपन 2018: किदांबी श्रीकांत प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, सिर्फ 35 मिनट में जीता मुकाबला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के किदाम्बी श्रीकांत आसान जीत के साथ चीन ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं, जबकि एच एस प्रणय पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए।
विज्ञापन
पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने फ्रांस के लुकास कोरवी को 21-12, 21-16 से हराया। अब उनका सामना इंडोनेशिया के टामी सुगिआर्तो से होगा। वहीं, प्रणॉय को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने 21-11, 21-14 से मात दी।
विज्ञापन
भारत की युवा वैष्णवी रेड्डी जाक्का को थाईलैंड की पोर्नापावी चोचुवोंग ने 21-12, 21-16 से हराया। वहीं, मिश्रित युगल में भारत के सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को सातवीं वरीयता प्राप्त मलेशिया के चान पेंग सून और गोह लियू यिंग ने 18-21, 21-19, 21-17 से मात दी।
विज्ञापन
इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स में सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 53 मिनट तक चले इस मुकाबले में दानिश के मैड्स कॉनरैड पिटरसन और पाइलर कोलडिंग की जोड़ी को 23-21, 24 से हराया।
बता दें कि ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू पहले ही प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।