फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   china open 2018: kidambi srikanth win, Satwiksairaj and Ashwini ponnappa loss

चीन ओपन 2018: किदांबी श्रीकांत प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे, सिर्फ 35 मिनट में जीता मुकाबला

Wed, 07 Nov 2018 01:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Nov 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
china open 2018: kidambi srikanth win, Satwiksairaj and Ashwini ponnappa loss
किदांबी श्रीकांत

भारत के किदाम्बी श्रीकांत आसान जीत के साथ चीन ओपन विश्व टूर सुपर 750 टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए  हैं, जबकि एच एस प्रणय पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गए। 

विज्ञापन


पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने फ्रांस के लुकास कोरवी को 21-12, 21-16 से हराया। अब उनका सामना इंडोनेशिया के टामी सुगिआर्तो से होगा। वहीं, प्रणॉय को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने 21-11, 21-14 से मात दी। 
विज्ञापन


भारत की युवा वैष्णवी रेड्डी जाक्का को थाईलैंड की पोर्नापावी चोचुवोंग ने 21-12, 21-16 से हराया। वहीं, मिश्रित युगल में भारत के सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा को सातवीं वरीयता प्राप्त मलेशिया के चान पेंग सून और गोह लियू यिंग ने 18-21, 21-19, 21-17 से मात दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स में सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 53 मिनट तक चले इस मुकाबले में दानिश के मैड्स कॉनरैड पिटरसन और पाइलर कोलडिंग की जोड़ी को 23-21, 24 से हराया।

बता दें कि ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधू पहले ही प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed