फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Chennai Superstarz enters semifinal of PBL 2020

PBL: अवध को हराकर चेन्नई सेमीफाइनल में, वॉरियर्स की तीसरी जीत

Sun, 02 Feb 2020 08:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 02 Feb 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
Chennai Superstarz enters semifinal of PBL 2020
पीबीएल - फोटो : ट्विटर

चेन्नई सुपरस्टार्स ने अवध वॉरियर्स को 4-3 से हराकर प्रीमियर बैडमिंटन लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश तय कर लिया है। मुकाबले का निर्णय मिश्रित युगल में हुआ जब चेन्नई के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और उनकी जोड़ीदार जेसिका पुग ने अवध की क्रिस्टिना पेडरसेन और को संग ह्यून को 15-11, 13-15, 15-14 से हराया। 

विज्ञापन


इससे पहले दुनिया के 32वें नंबर के लक्ष्य सेन ने शुभंकर डे को 15-7, 15-8 से हराया। पूर्व एशियाई जूनियर चैंपियन की यह पांच मैचों में चौथी जीत रही। उसके बाद चेन्नई के सुगियार्तो ने ट्रंप मैच में वोंग विंग की विन्सेंट को 15-10, 15-14 से हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की। 
विज्ञापन


उसके बाद अवध ने महिला एकल और पुरुष युगल में जीत हासिल की। बेईवान जांग ने चेन्नई की गायत्री गोपीचंद को 15-10, 15-5 से मात दी। युगल में संग ह्यून और इवान सोजोनोव ने ट्रंप मैच में ध्रुव कपिला और सात्विक साईराज को 12-15, 15-11, 15-10 से शिकस्त दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी जीत के साथ वॉरियर्स अंतिम आठ में

मिशेल ली ने रितुपर्णा दास की मुश्किल चुनौती से पार पाते हुए नॉर्थ ईस्ट वॉरियर्स को पुणे सेवेन एसेस के खिलाफ 5-0 की जीत के साथ टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया। वॉरियर्स की यह पांच मैचों में तीसरी जीत है। पुणे की टीम का तीन मैचों से चला आ रहा जीत का सिलसिला टूट गया।

मिशेल ने ट्रंप मुकाबले में दास को 15-8, 13-15, 15-13 से, ली योंग डाई व किम हा ना ने पुणे के क्रिस एडकाक व गैब्रिएला एडकाक (ट्रंप मैच) को 15-6, 15-8 से, तानोंगसाक सैंसोमबूंसुक ने काजुमासा साकाई को 15-13, 15-14 से, ली चेउक यियू ने लोह केयान यूव को 15-12, 15-8 से पराजित किया। पुणे ने पुरुष युगल में सांत्वना जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed