फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Carolina Marin withdraws from Tokyo Olympics due to knee injury

बैडमिंटन: कैरोलिना मारिन टोक्यो ओलंपिक से हटीं, घुटने की चोट बनी वजह

Tue, 01 Jun 2021 04:23 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 01 Jun 2021 04:23 PM IST
सार

  • टोक्यो ओलंपिक में नहीं खेलेंगी कैरोलिना मारिन 
  • बाएं घुटने में चोट के कारण लिया यह फैसला 
  • चोट से उबरने के लिए मारिन को करानी पड़ेगी सर्जरी

विज्ञापन
Carolina Marin withdraws from Tokyo Olympics due to knee injury
कैरोलिना मारिन

विस्तार

स्पेन की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलिना मारिन ने मंगलवार घुटने में चोट की वजह से टोक्यो ओलंपिक से हटने का फैसला किया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी। मारिन ने बयान में कहा, 'सप्ताहांत परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श के बाद मैं पुष्टि कर सकती हूं कि मेरे बाएं घुटने में चोट है। इस हफ्ते मेरी सर्जरी होगी और फिर मैं रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरूंगी।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह एक और झटका है जिसका सामना मुझे करना पड़ रहा है। पिछले दो महीने में उन कारणों से तैयारी काफी मुश्किल रही तो टीम के नियंत्रण में नहीं थे लेकिन हम रोमांचित थे और पता था कि मैं ओलंपिक के दौरान सर्वश्रेष्ठ स्थिति में रहूंगी। ऐसा अब संभव नहीं होगा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इन दिनों में सहयोग और संदेश के लिए मैं सभी को धन्यवाद कहना चाहती हूं। मुझे पता है कि मैं सुरक्षित हाथों में हूं और काफी सारे लोग मेरे साथ हैं।' बता दें कि टोक्यो ओलिंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से हो रही है और आठ अगस्त तक ये खेल खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
 



तीन बार की विश्व चैंपियन मारिन खिताब की प्रबल दावेदार थी क्योंकि वह शानदार फॉर्म में चल रही थी और इस साल पांच फाइनल में खेलते हुए चार खिताब जीतने में सफल रही। इससे पहले जनवरी 2019 में मारिन के दाएं घुटने में चोट लगी थी जिसके कारण वह उस साल सितंबर तक कोर्ट से दूर रही थी।  मारिन के हटने से पीवी सिंधु को ओलंपिक में फायदा मिल सकता है। सिंधु की स्वर्ण पदक हासिल करने की उम्मीदें और बढ़ जाएंगी क्योंकि मारिन ने सिंधु को कई बड़े टूर्नामेंट्स में शिकस्त दे चुकी हैं।

इन दोनों के बीच अभी तक 13 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से आठ में मारिन तो पांच में सिंधु को जीत मिली है। ऐसे में मारिन के न होने से सिंधु की एक कड़ी प्रतिद्वंदी कम हो जाएगी। बता दें कि मारिन ने  2016  रियो ओलिंपिक के फाइनल में भारत की पीवी सिंधु को हराकर गोल्ड मेडल जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed