फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   carolina marin win for hyderabad hunters in premier badminton league finals

PBL:ओलिंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन की जीत से हैदराबाद फाइनल में पहुंचा 

Sat, 13 Jan 2018 10:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
carolina marin win for hyderabad hunters in premier badminton league finals
कैरोलिना मारिन

हैदराबाद के गाचीवाली स्टेडियम में खएले गए प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के मुकाबले में मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन ने दिल्ली डैशर्स की सुंग जी ह्यून को हराते हुए अपनी टीम को 3-0 से अजय बढ़त दिला दी।

विज्ञापन


वर्ल्ड  रेंकिंग में नंबर-4 पर काबिज मारिन ने पहले सेमीफाइनल का ट्रंप मैच जीतते हुए हैदराबाद हंटर्स टीम को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के तीसरे सीजन के फाइनल में पहुंचा दिया।  मारिन ने यह रोमांचक मैच 12-15, 15-10, 15-9 से जीता।
विज्ञापन


पढ़ेंः-- PBL3: पीवी सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी ताए जु यिंग को दी करारी शिकस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया की नंबर-3 ह्यून के खिलाफ मारिन की जीत आसान नहीं रही लेकिन मारिन ने अपना तमाम अनुभव झोंकते हुए इस मुकाबले को अपने नाम किया। इसके बाद दिल्ली के मैच जीतने की संभावनाएं खत्म हो गई थीं और इसी की वजह से बाकी दो मैच (पुरुष एकल और पुरुष युगल) नहीं खेले गए। शनिवार को बेंगलुरू ब्लास्टर्स और अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से फाइनल में हैदराबाद का सामना रविवार को होगा। 

carolina marin win for hyderabad hunters in premier badminton league finals
बी. साई प्रणीत

गौरतलब है कि दिन के पहले मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में हैदराबाद के पिया जेबिदिया बेर्नादेथ और सात्विकसाईराज की जोड़ी का सामना दिल्ली की अश्विनी पोनप्पा और व्लदिमीर इवानोव की जोड़ी से हुआ, जिसमें पोनप्पा और इवानोव ने 15-13, 10-15, 10-15 से हराकर अपनी टीम को एक अंक दिलाया। वहीं, दूसरा मुकाबला मिक्स्ड डबल्स रहा और यह दिल्ली के लिए ट्रंप मैच था लेकिन दिल्ली की टीम यह मैच हार गई। 

इससे पहले हैदराबाद टीम के बी. साई प्रणीत और दिल्ली डैशर्स के तियान होवेई आमने-सामने थे। प्रणीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच 15-9, 15-8 से जीतते हुए स्कोर 1-0 कर दिया। ट्रंप मैच हारने के कारण दिल्ली को एक अंक का नुकसान हुआ। इस तरह पोनप्पा और इवानोव ने जो अंक बनाए थे, उसे होवेई ने गंवा दिया। दूसरी ओर, प्रणीत ने अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया, जबकि पहले मैच के बाद उनकी टीम 0-1 से पीछे थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed