{"_id":"5d485c648ebc3e6d046f862f","slug":"carolina-marin-pulls-out-of-bwf-world-championships-due-to-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी मारिन, घुटने की चोट बनी वजह","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगी मारिन, घुटने की चोट बनी वजह
Mon, 05 Aug 2019 10:12 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 05 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
कैरोलिना मारिन
गत विश्व बैडमिंटन चैंपियन कैरोलिन मारिन दाएं घुटने के आपरेशन के कारण इस महीने विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता और पिछले चार में से तीन विश्व खिताब जीतने वाली स्पेन की 25 साल की मारिन को जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें भारत की साइना नेहवाल के खिलाफ मुकाबले से हटना पड़ा था।
विज्ञापन
मारिन ने कहा, ‘मेरी टीम और मैंने विश्व कप के लिए नहीं जाने का फैसला किया है क्योंकि यह काफी जल्दी है।’’ उन्होंने कहा, ‘रिहैबिलिटेशन काफी अच्छा चल रहा है। घुटने अच्छी स्थिति में है, इसलिए हमें सितंबर में होने वाले टूर्नामेंटों का इंतजार करेंगे।’ विश्व चैंपियनशिप का आयोजन स्विट्जरलैंड के बासेल में 19 से 25 अगस्त तक किया जाएगा।
विज्ञापन