फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Carolina Marin beats Saina Nehwal in Badminton World Championships 2018

मारिन से पार नहीं पा सकीं साइना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में थमा सफर

Sat, 04 Aug 2018 01:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
Carolina Marin beats Saina Nehwal in Badminton World Championships 2018
Saina Nehwal vs Carolina Marin

राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में ओलंपिक चैंपियन कैरोलिन मारिन से पार नहीं पा सकीं और एकतरफा मुकाबले में हारकर बाहर हो गईं। दुनिया की दसवें नंबर की खिलाड़ी साइना को क्वार्टर फाइनल में दो बार की विश्व चैंपियन स्पेन की मारिन के हाथों 6-21,11-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी मारिन की यह साइना पर दस मैचों में पांचवीं जीत है। पांच साइना ने जीते हैं। मारिन ने पहले गेम में साइना पर दबाव बनाया। उसने 12 मिनट में यह गेम जीत लिया। दूसरे गेम में साइना ने अच्छा संघर्ष किया, लेकिन मारिन ने वापसी करके 10 मैच प्वाइंट भी बनाए और जीत भी दर्ज की।

विज्ञापन

सात्विक-पोनप्पा का सफल भी थमा

मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी का सफर भी क्वार्टर फाइनल में थम गया। सात्विक-पोनप्पा को शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन के झेंग सिवेइ और हुआंग याकियोंग से क्वार्टर फाइनल में 17-21, 10-21 से हारकर बाहर हो गए।

मैच के बाद किसने क्या कहा?

‘वह काफी तेज खेली और पूरा कोर्ट उसने कवर कर रखा था। मेरा पिछला मैच काफी देर तक चला लिहाजा इतनी तेज रफ्तार खिलाड़ी का सामना करना मुश्किल था। उसने मुझे मेरा खेल दिखाने का मौका ही नहीं दिया।’-साइना नेहवाल

‘मैं पहले दिन से अच्छा खेल रही हूं। मैं दुनिया में सबसे तेज खेलती हूं जो मेरी ताकत है। मुझे सेमीफाइनल में पहुंचने की बहुत खुशी है। मैं सेमीफाइनल में हि बिंगजियाओ के खिलाफ भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करूंगी।’- कैरोलिन मारिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed