फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF World Tour Finals: Tai Tzu Ying defeated carolina marin while Anders Antonsen beat viktor axelsen to claim title

वर्ल्ड टूर फाइनल्स 2021: महिलाओं में ताई जू यिंग ने मारी बाजी, पुरुषों में एंटोनसेन बने विजेता

Sun, 31 Jan 2021 06:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 31 Jan 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
BWF World Tour Finals: Tai Tzu Ying defeated carolina marin while Anders Antonsen beat viktor axelsen to claim title
ताई जू - फोटो : pti

बैंकाक में खेले गए वर्ल्ड टूर फाइनल्स टूर्नामेंट का समापन रविवार को हो गया। यह थाईलैंड में लगातार तीसरा बैडमिंटन टूर्नामेंट था जो दर्शकों के बगैर बायो बबल में खेला गया। एक हफ्ते तक चले इस टूर्नामेंट में महिलाओं में शीर्ष वरीय ताई जू यिंग ने तो पुरुषों में एंडर्स एंटोनसेन ने खिताब पर कब्जा जमाया। 

विज्ञापन


महिलाओं के फाइनल में शीर्ष वरीय ताइवान की ताई जू यिंग और ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मरीन आमने-सामने थी। इससे पहले पिछले दो हफ्तों में मरीन ने अलग-अलग टूर्नामेंटों के फाइनल में यिंग को पटखनी दी थी। लेकिन रविवार को ताइवानी खिलाड़ी ने पिछली हार से उबरते हुए शानदार खेल दिखाया और इस बार खिताब अपने नाम करने में सफल रही। 
विज्ञापन


ताइवान की 26 वर्षीय खिलाड़ी ने पहला सेट 14-21 से गंवाने के बाद रोमांचक अंदाज में वापसी की और आखिरी के दोनों गेम जीत लिए। उन्होंने मरीन को 21-8 और फिर 21-19 से हराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर पुरुषों के फाइनल में इस बार डेनमार्क के दो खिलाड़ी आमने-सामने थे। विक्टर एक्सेल्सन पिछले दो टूर्नामेंट जीतकर यहां तीसरे खिताब की तलाश में थे लेकिन उनके हमवतन खिलाड़ी एंडर्स एंटोनसेन ने उनका यह ख्वाब पूरा नहीं होने दिया। एक्सेल्सन को यहां एंटोनसेन के हाथों 16-21, 21-5, 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed