फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF World Tour Finals: pv sindhu reach in semi-finals and Sameer Verma win second game 

पीवी सिंधु-समीर वर्मा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में जगह की पक्की

Fri, 14 Dec 2018 04:51 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 14 Dec 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
BWF World Tour Finals: pv sindhu reach in semi-finals and Sameer Verma win second game 
pv sindhu

भारतीय स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने शुक्रवार को बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। सिंधु ने अपने तीसरे मुकाबले में यूएसए की शटलर झांग बैवेन को मात्र 35 मिनट में ही 21-9, 21-15 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सिंधु ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब शनिवार को सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पूर्व विश्व चैंपियन थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन से होगा।

विज्ञापन


वहीं, एक और अन्य मुकाबले में समीर वर्मा ने 44 मिनट चले इस मुकाबले में थाइलैंड के खिलाड़ी कंताफोन वांगचोरन को 21-9, 21-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रेवश किया। सेमीफाइनल में अब उनका मुकाबला इंग्लैंड के चैंपियन खिलाड़ी शी यूकी से होगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दुनिया की नंबर तीन खिलाड़ी सिंधु ने गुरुवार को वर्ल्ड टूर फाइनल्स के ग्रुप एक के अपने दूसरे मुकाबले में एशियाई चैंपियन ताई के खिलाफ पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए 14-21, 21-16, 21-18 से जीत दर्ज की थी। पिछले साल की उपविजेता सिंधु ने यह मुकाबला एक घंटे में अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुरुष वर्ग में समीर वर्मा ने दबदबे वाला प्रदर्शन करके इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को मात देकर नॉकआउट में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखीं थी। अंतिम क्षणों में टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाले दुनिया के14वें नंबर के खिलाड़ी समीर ने ग्रुप बी के अपने दूसरे मुकाबले में दसवें नंबर के टॉकी को 21-16, 21-7 से पराजित किया था। दोनों के बीच यह मुकाबला 40 मिनट तक चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed