फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF World Tour Finals: Pv sindhu loses her first Group B match against World No. 1 Tai Tzu Ying

विश्व टूर फाइनल्स: पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत शुरुआती मुकाबले हारे

Wed, 27 Jan 2021 03:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 27 Jan 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
BWF World Tour Finals: Pv sindhu loses her first Group B match against World No. 1 Tai Tzu Ying
पीवी सिंधु - फोटो : ट्विटर

मौजूदा विश्व चैम्पियन पीवी सिंधु को विश्व टूर फाइनल्स के ग्रुप बी मुकाबले में दुनिया की नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जु यिंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 59 मिनट तक चले इस मुकाबले में ताई जु यिंग ने सिंधु को 19-21, 21-12, 21-17 से हराया।

विज्ञापन


बता दें कि बीते रविवार को सिंधु ने विश्व टूर फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया था। विश्व चैंपियन सिंधु ग्रुप बी में दुनिया की नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जु यिंग, थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन और थाईलैंड की ही पॉर्नपॉवी चोचूवोंग के साथ हैं। अपने पहले मुकाबले में सिंधु को हार झेलनी पड़ी। 
विज्ञापन


दरअसल, कोरोना के बाद पीवी सिंधु के अभियान की शुरूआत बेहद निराशाजनक रही। सिंधु ने अक्तूबर में डेनमार्क ओपन में हिस्सा नहीं लिया और थाईलैंड ओपन के पहले चरण के पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गईं थीं। दूसरे चरण में दुनिया की नंबर-7 पीवी सिंधु क्वार्टरफाइनल में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन के सामने संघर्ष करती हुई नजर आईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकांत भी हारे 
श्रीकांत को भी ग्रुप बी के पुरुष एकल मैच में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत को डेनमार्क के आंद्रेस एंटोसेन ने 15-21, 21-16, 21-18 से हराया। बता दें कि श्रीकांत ने पिछले सप्ताह दूसरे राउंड से उन्होंने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था, क्योंकि उनके रूममेट साईं प्रणीत कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed