{"_id":"60128e3b4c36f647ec077760","slug":"bwf-world-tour-finals-pv-sindhu-and-kidambi-srikanth-suffered-losses-for-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड टूर फाइनल्स: लगातार दूसरे दिन हारे पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत, नॉकआउट में पहुंचना मुश्किल","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
वर्ल्ड टूर फाइनल्स: लगातार दूसरे दिन हारे पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत, नॉकआउट में पहुंचना मुश्किल
Thu, 28 Jan 2021 03:43 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 28 Jan 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
सिंधु और किदांबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत को बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में लगातार दूसरे दिन हार का सामना करना पड़ा है। बैंकाक में चल रहे टूर्नामेंट में गुरुवार को भारतीय जोड़ी को दूसरे दौर में करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही अब दोनों का नॉकआउट स्टेज में पहुंचना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
गुरुवार को सिंधु को थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इंतानोन ने सिंधु को सीधे सेटों में 21-18 और 21-13 से हराया। वहीं पुरुषों में श्रीकांत को चीनी ताइपेई के जू वी वांग से कड़े मुकाबले में हार मिली। श्रीकांत ने पहला सेट 21-19 से जीतने के बाद बाकी के दोनों सेट गंवा दिए और 9-21 और 19-21 से हारे।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले सिंधु को बुधवार को दुनिया की नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जु यिंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 59 मिनट तक चले इस मुकाबले में ताई जु यिंग ने सिंधु को 19-21, 21-12, 21-17 से हराया था। वहीं श्रीकांत को ग्रुप बी के पुरुष एकल मैच में डेनमार्क के आंद्रेस एंटोसेन के हाथों 15-21, 21-16, 21-18 से हार मिली।
विज्ञापन